{"_id":"62c7284cb2211c18b46072ae","slug":"five-cctv-of-railway-station-damaged-shamli-news-mrt5959556173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड मेला सिर पर, रेलवे स्टेशन के पांच सीसीटीवी कैमरे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड मेला सिर पर, रेलवे स्टेशन के पांच सीसीटीवी कैमरे खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के पांच सीसीटीवी खराब
डीएम ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रेलवे स्टेशन के लगे पांच सीसीटीवी काफी समय से खराब हैं। इसकी जानकारी उस समय मिली जब दो दिन पहले कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने बैठक ली। रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर के सीसीटीवी काफी समय से खराब है। उनके पास नए लगवाने के लिए बजट नहीं है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ मेला शुरू होने पर पूछताछ कार्यालय चालू किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ट्रेनों में आने-जाने वाले कांवड़ियों को नि:शुल्क दवा दी जाएगी। 24 घंटे रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवानों की गश्त रहेगी। उन्होंने बताया कि डीएम जसजीत कौर ने आश्वासन दिया कि खराब हो चुके सीसीटीवी के बदले दूसरे कैमरे लगवा दिए जाएंगे।