{"_id":"5e78ff778ebc3e76b006683e","slug":"five-caught-while-playing-loud-music-in-the-car-shamli-news-mrt475056189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में तेज आवाज में म्यूजिक चलाने पर पांच पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में तेज आवाज में म्यूजिक चलाने पर पांच पकड़े
विज्ञापन

शामली। कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम जनता कर्फ्यू के दौरान फव्वारा चौक पर कार में तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे पांच युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने कार का चालान करते हुए उनसे एक हजार रुपये जुर्माना वसूला।
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि दीपक व विक्की उर्फ विक्रम निवासी सापला रोहतक, साहिल निवासी बहादुरगढ़ जिला झज्जर, कपिल कपूर एकता कालोनी रोहतक और रिशी प्रकाश कमला नगर रोहतक रविवार शाम करीब सात बजे रोहतक से हरिद्वार जा रहे थे। जनता कर्फ्यू के दौरान तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर उन्हें पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि पांचों युवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया जबकि कार का एमवी एक्ट में चालान कर एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा कलंदरशाह निवासी इमरान को बस अड्डे से चाकू के साथ गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
ट्रक मालिक से मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज
शामली। सहारनपुर के गंगोह निवासी ट्रक मालिक चालक आदिल ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 मार्च की रात वह हरिद्वार के भगवानपुर से माल लादकर गुरुग्राम जा रहा था। जब वह कैराना रोड पर शेेखपुरा मोड़ के निकट पहुंचा तो कार सवार चार युवकों ने साइड न देने पर उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया और ट्रक का शीशा तोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि ट्रक मालिक की तरफ से भगवान निवासी कलानौर रोहतक, सुनील, अजय और राहुल निवासी गांव दादरी भिवानी हरियाणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।