फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   First treat the disease, help in the daughter's marriage, then get paid.

UP: विद्युत विभाग को मिल रहे अजब-गजब जवाब, उपभोक्ता पत्नी से सुलह कराने की भी कर रहे डिमांड, पढ़ें रिपोर्ट

Tue, 24 Oct 2023 05:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Oct 2023 05:22 PM IST
सार

Shamli News : अजीब तरह के मिल रहे जवाबों से कर्मचारियों ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए रिपोर्ट भेजी है। 70 से अधिक उपभोक्ता ऐसे भी मिले हैं, जिनका नंबर पांच से छह लोगों ने रजिस्टर्ड करवाया हुआ है।

विज्ञापन
First treat the disease, help in the daughter's marriage, then get paid.
बिजली का बिल (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

शामली में बकाया जमा कराने के लिए बिजली विभाग द्वारा चलाए गए फोन घुमाओ अभियान के तहत बिजली कर्मचारियों को बकाया उपभोक्ताओं से अजब-गजब बातें सुनने को मिल रही हैं। कहा जा रहा है कि बीमारी ठीक होने और शादी में मदद के बाद ही बिजली का बकाया जमा किया जाएगा। कई उपभोक्ता पत्नी से सुलह कराने की भी डिमांड भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


अजीब तरह के मिल रहे जवाबों से कर्मचारियों ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए रिपोर्ट भेजी है। 70 से अधिक उपभोक्ता ऐसे भी मिले हैं, जिनका नंबर पांच से छह लोगों ने रजिस्टर्ड करवाया हुआ है। जिले में विद्युत निगम के उपभाेक्ताओं पर 10 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक का बकाया है। प्रतिदिन बकायादारों पर एसई, एक्सईएन से लेकर फोन घुमाओ अभियान के तहत कॉल कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस प्रकार के मिल रहे जवाब
केस-1
गढ़ीपुख्ता निवासी रमेश 20 हजार रुपये का बकायादार है। विद्युत अधिकारी को फोन काल पर रमेश ने कहा कि उनके यहां पर बेटी की शादी है, पहले शादी में मदद कराओ, तब बिजली बकाया जमा किया जाएगा।

केस-2
कांधला निवासी विवेक, राजेश और कमल के पास काॅल की गई। कॉल करने पर तीनों ने कहा कि उनके परिवार में लोग बीमार है, पहले बीमारी में मदद के लिए 20 हजार रुपये दे दो, इसके बाद बकाया 30 हजार रुपये जमा करा दिए जाएंगे।

केस-3
शामली निवासी संदीप ओर बाबूराम ने कहा कि उनके परिवार में पत्नी से विवाद चल रहा है। जिसके कारण अभी बकाया जमा नहीं किया जा सकता है। पत्नी से विवाद सुलझाने की गुहार लगाई।

केस-4
कैराना, बनत के कई लोगों ने 30 हजार रुपये बकाया जमा कराने के बदले बेटी की शादी में मदद की बात कहीं।

विज्ञापन

झूठे केस में फंसाने की भी दे रहे धमकी
बिजली कर्मचारियों ने बताया कि कुछ बकायादार बार-बार कॉल करने पर धमकी दे रहे हैं कि यदि भविष्य में कॉल की गई तो उन्हें झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा। कई लोगों ने नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिए हैं। 70 नंबर ऐसे भी मिले हैं, जिन्हें पांच से लेकर छह उपभोक्ताओं ने रजिस्टर्ड कराया हुआ था।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

फोन घुमाओ अभियान के तहत बकायादार विभिन्न मांग रख रहे हैं, जिन्हें पूरा कराना संभव नहीं है। 60 प्रतिशत बकायादारों ने रुपये जमा भी किए हैं। अन्य को भी काल कर बकाया जमा करने की अपील की जा रही है। प्रयास रहेगा कि जल्द ही सभी से बकाया जमा करा लिया जाए। अभियान आगे भी जारी रहेगा। - राजकुमार, एसई शामली

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed