{"_id":"5e78ff818ebc3e773d187bd7","slug":"first-install-sanitizer-then-you-will-get-entry-in-the-bank-shamli-news-mrt475054822","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सैनिटाइजर लगवाओ, फिर मिलेगी बैंक में होगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सैनिटाइजर लगवाओ, फिर मिलेगी बैंक में होगी एंट्री
विज्ञापन
शामली के कैनरा बैंक में सैनिटाइजर से ग्राहक का हाथ साफ करवाता गार्ड।
- फोटो : SHAMLI
पहले सैनिटाइजर लगवाओ, फिर मिलेगी बैंक में एंट्री
शामली। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए बैंकों में सतर्कता बरती जा रही है। बैंक के गेट पर ही ग्राहकों के हाथों पर सैनिटाइजर लगाने के बाद ही एंट्री कराई जा रही है। बैंकों में ग्राहकों की भीड़ में कमी आई है। बैंकों में खाते से रकम निकालने वाले ग्राहकों की संख्या अधिक और जमा करने वालों की कम है। प्रस्तुत है एक रिपोर्ट।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले। सहारनपुर व मेरठ जिलों में लॉकडाउन होने के चलते उम्मीद थी कि बैंकों में ग्राहकों की भीड़ लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैंकों में ग्राहकों की संख्या कम रही, लेकिन अधिकतर ग्राहक अपने खाते से रकम लेने वाले ही पहुंचे। जमा करने वाले ग्राहक बहुत कम थे। इससे बैंकों में नकदी की भी समस्या बनी रही।
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में दो-दो ग्राहकों की एंट्री
वर्मा मार्केट स्थित प्रथमा ग्रामीण यूपी बैंक में बाहर चार-पांच ग्राहक लाइन में लगे थे। बैंक में दो-दो ग्राहक की एंट्री दी जा रही थी। अंदर गए ग्राहकों के बाहर आने पर फिर दो ग्राहकों को अंदर लिया जा रहा था। जो भी ग्राहक अंदर जाता, पहले उनके हाथों पर सैनिटाइजर लगाया गया। शाखा प्रबंधक महेश शर्मा ने बताया कि कोरोना को लेकर ग्राहकों में जागरूकता है, जिसके चलते ग्राहकों की संख्या में कमी आई है, लेकिन जो भी ग्राहक है, उनमें इक्का-दुक्का को छोड़कर सभी खाते से रकम निकालन वाले है। जमा करने वाला इक्का दुक्का ग्राहक ही आ पाया है। पहले औसतन 25 लाख रुपये की निकासी होती थी, लेकिन अब दुगनी यानि 50 लाख रुपये तक निकाली जा रही है।
विज्ञापन
केनरा बैंक में नहीं मिली ग्राहकों की भीड़
केनरा बैंक शाखा में ग्राहकों की भीड़ नहीं थी। जो भी ग्राहक पहुंचा, गेट पर ही उसके हाथ पर सैनिटाइजर लगाया गया। इसके बाद बैंक में एंट्री दी गई। अंदर दो तीन ग्राहक मौजूद थे। शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि एक दिन में औसतन 80 लाख रुपये का लेनदेन होता था, जिसमें 50-55 लाख जमा होता था, लेकिन अब स्थिति उलट हो गई है। लगभग सभी ग्राहक खाते से रकम निकालने वाले आ रहे हैं। साथ ही पहले की अपेक्षा दुगनी रकम निकाल रहे। अब औसतन 80 लाख रुपये की निकासी हो रही है, जबकि जमा नहीं के बराबर हो रहा है।
बैंकों में लेनदेन का चल रहा कार्य
शामली। बैंकों में भीड़ कम करने के लिए ग्राहकों को जरूरी कार्य के लिए आने को कहा जा रहा है। बैंकों में इस समय सिर्फ लेन-देन के साथ चेक क्लीयरिंग, आरटीजीएस, एनईएफटी आदि ही कार्य हो रहे हैं, जबकि ऋण संबंधी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक प्रिंट, चेकबुक जारी करने समेत सभी काम रोके गए हैं।

शामली के ग्रामीण बैंक में सैनिटाइजर से ग्राहक का हाथ साफ करवाता गार्ड।- फोटो : SHAMLI