फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Firing on national player, narrow escape

Shamli News: नेशनल खिलाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Sat, 12 Oct 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 12 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Firing on national player, narrow escape
शामली। शहर कोतवाली के पास दो बाइक पर सवार पांच युवकाें ने बोलेरो सवार बॉडी बिल्डिंग के नेशनल खिलाड़ी सन्नी पहलवान व उसके साथी पर सरेआम पुलिस के सामने ही फायरिंग कर दी। गोली गाड़ी के डेसबोर्ड में लगी और वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी कार में खिलाड़ी के साथी आ गए। दोनों पक्षों के बीच फिर हाथापाई हुई। इस दौरान आरोपियों से तमंचा (मस्कट) छीनकर पुलिस को साैंप दिया है। इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन वह उनसे छूटकर फरार हो गया। यह हमला तीन साल पहले हुए मुकदमे की रंजिश को लेकर होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी सन्नी शनिवार शाम करीब चार बजे अपने साथी अंकित निवासी गांव किवाना के साथ मोहल्ला धीमानपुरा स्थित एक दुकान से फास्ट फूड ले रहे थे। दूसरी कार में सन्नी के अन्य साथी अमित आदि थे। उसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच युवक आए। दोनों के बीच कहासुनी व हाथापाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी व उसके साथी दोनों कार लेकर वहां से चले गए। जब वे मिल रोड पर कोतवाली के गेट के पास पहुंचे तो पीछे से बाइकों पर आए युवकों में से एक ने मस्कट की बट पर चालक वाली खिड़की के शीशे पर वार किया और फायर कर दिया। गोली बोलेरो के डेस बोर्ड में लगी और सन्नी व उसका साथी बाल-बाल बच गए।
इसी दौरान पीछे से दूसरी कार में सवार सन्नी के साथी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी व छीना झपटी हुई, जिसमें आरोपी से मस्कट छीन ली और एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी किसी तरह अपने को छुड़ाकर फरार हो गया। सन्नी ने बताया कि मस्कट पुलिस को सौंप दिया। सन्नी पक्ष ने कोतवाली में पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बोलेरो में लगी गोली की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।
------
तीन साल पहले सन्नी व उसके साथी पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस का कहना है कि 2021 शहर के मोहल्ला रामसागर निवासी अमन की तरफ से सन्नी और उसके साथी आर्यन के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमन का आरोप था कि सन्नी व उसके साथी ने कहासुनी को लेकर हुए विवाद में लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सन्नी पक्ष का आरोप है कि अमन व उसके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया है।

पुलिस के सामने हुई फायरिंग, फैली दहशत
बताया गया कि पुलिस के सामने ही कार पर फायरिंग की घटना हुई और आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। सन्नी के साथ अमित का आरोप है कि जब उन्होंने एक आरोपी को पकड़ने के बाद वहां मौजूद पुलिस के सुपुर्द करना चाहा तो उन्होंने कहा कि कोतवाली में अंदर ले जाओ। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी छूटकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed