{"_id":"576add884f1c1b9172b48c3b","slug":"firing-after-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर मार दी थी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का विरोध करने पर मार दी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
लूट मामले में पकड़ा आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में छह दिन पूर्व डुडूखेड़ा के पास किसान कुलबीर की लूटपाट के बाद हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचे सहित लूट की रकम बरामद करने कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने रंगदारी के मामले में दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।
कांधला पुलिस को बुधवार सुबह अंबेहटा तिराहा से सूचना मिली कि एक वांछित अभियुक्त घूम रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे उसके पास से तमंचा, दो कारतूस व एक हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद उर्फ काला से पूछताछ की गई।
इस दौरान बताया कि 14.6.16 को कांधला के इस्सोपुर टील स्कूल के पास ग्राम बोढ़ा थाना छपरौली, जनपद बागपत के किसान कुलबीर पुत्र चरणसिंह को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित बंधक बनाकर अपने दो साथियों के साथ 11 हजार रुपये की लूटपाट की थी। विरोध करने पर कुलबीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने तीन जून को ग्राम भभीसा के पशु चिकित्सक रविंद्र कुमार से मोबाइल द्वारा मांगी गई एक लाख रुपये की रंगदारी सुन्ना पुलिया से सूचना पर दो बदमाशों विनय उर्फ बिजेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल सिंह कश्यप निवासी सरनावली थाना फुगाना, जनपद मुजफ्फरनगर और अंकित पुत्र मन्नू निवासी भभीसा थाना कांधला, जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस के अनुसार दोनों के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद किए गए है।