फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Firearms recovered on the spot of the accused brought on remand

रिमांड पर लाए आरोपियों की निशानदेही पर तमंचे बरामद

Thu, 08 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Firearms recovered on the spot of the accused brought on remand
रिमांड पर लाए आरोपियों की निशानदेही पर तमंचे बरामद
विज्ञापन

कैराना। कैराना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी जावेद निवासी जहानपुरा, साबिर निवासी गांव रामड़ा व मुस्तकीम निवासी गांव भूरा को पुलिस अभिरक्षा में लाया गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर तीन तमंचे व चार कारतूस बरामद किए। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 11 मई को गांव जहानपुरा में जावेद आदि ने नादिर पर लाठी डंडों व तमंचे से जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। नादिर के भाई कादिर ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक जून को साबिर निवासी रामड़ा के विरुद्ध पैसे के लेनदेन को लेकर इश्तकार उर्फ दिल्ला ने लाठी डंडों व तमंचे से जान से मारने की फायर करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने से मामले में मुस्तकीम निवासी गांव भूरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी कोर्ट में पेश होकर जेल चले गए थे। तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर हमले में प्रयुक्त तमंचे व कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed