फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire service team's checking campaign found shortage at 29 places

फायर सर्विस टीम के चेकिंग अभियान में 29 स्थानों पर मिली कमी

Wed, 07 Sep 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fire service team's checking campaign found shortage at 29 places
शामली में कैराना रोड स्थित एक होटल में निरीक्षण करते अग्निशमन दल के अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
फायर सर्विस टीम के चेकिंग अभियान में 29 स्थानों पर मिली कमी
विज्ञापन

शामली। लखनऊ के होटल में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत होने पर जिले में भी अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। एसपी अभिषेक के निर्देश पर फायर सर्विस टीम ने शहर के होटल, अस्पताल व स्कूलों में निरीक्षण किया। इस दौरान 29 स्थानों पर कमियां मिलने पर नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है।

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल में सोमवार को भीषण आग लगने चार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जिले में मंगलवार को फायर सर्विस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने फायर सर्विस टीम के साथ शहर के होटल, अस्पताल व स्कूल आदि संस्थाओं का निरीक्षण कर आग से बचाव के लिए व्यवस्थाएं देखी और उन्हें आग से सुरक्षा सबंधी निर्देश दिए। उन्होँने बताया आतिशबाजी, ज्वलनशील पदार्थों से होने वाली घटनाओं को रोकने और त्वरित कार्रवाई कर नियंत्रण करने के लिए जिले में तीन दिवसीय अग्नि सुरक्षा चेकिंग अभियान शुरू किया गया है । निरीक्षण के दौरान आठ होटल, 16 अस्पताल और इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित पांच फैैक्टरियों में आग से बचाव के लिए संसाधन और निकासी आदि की सही व्यवस्था न होने जैसी कमियां पाई गई। इन सभी को आग से बचाव के लिए व्यवस्था और संसाधनों की स्थिति में सुधार के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed