फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire safety measures not found at coaching centers.

Shamli News: अग्निशमन विभाग की जांच में कोचिंग सेंटरों पर नहीं मिले आग से बचाव के इंतजाम

Tue, 23 Jun 2026 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 23 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fire safety measures not found at coaching centers.
शामली में बुढ़ाना रोड पर कोचिंग सेंटर की जांच करती टीम। प्रशासन
शामली। लखनऊ में सोमवार को कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने जिले में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। मंगलवार को पहले दिन जिले में 46 कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण में अधिकतर कोचिंग संस्थानों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए।
विज्ञापन

फायर स्टेशन प्रभारी युवकेश ने बताया कि निरीक्षण के लिए पांच टीमें बनाई गई है। इनमें दो टीम ने शामली में, एक टीम थानाभवन व जलालाबाद, एक टीम कैराना व कांधला और एक टीम ने झिंझाना व ऊन में कोचिंग सेंटर पर जाकर जांच की। पहले दिन थानाभवन, जलालाबाद में छह, झिंझाना व ऊन के नौ, कांधला व कैराना में 12 और शामली में 19 कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। अधिकतर कोचिंग सेंटर ग्राउंड फ्लोर पर मिले, लेकिन वहां पर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर पर जो अव्यवस्थाएं व लापरवाही मिली है, उनकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने जांच के लिए सात सदस्यीय टीम की गठित
जिले में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल ने राजकीय विद्यालयों के सात प्रधानाचार्यों की समिति गठित की है। समिति में विपिन कुमार, पुनीत , अमित मलिक, ललिता, नीता जैन, सीमा वर्मा आदि को शामिल किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि जांच टीम को क्षेत्रवार कोचिंग सेंटरों पर जाकर व्यवस्थाएं देखने, पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों और मानकों समेत सभी बिंदुओं पर जांच करेगी। जांच टीम को दस जुलाई तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शामली में बुढ़ाना रोड पर कोचिंग सेंटर की जांच करती टीम। प्रशासन

शामली में बुढ़ाना रोड पर कोचिंग सेंटर की जांच करती टीम। प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed