फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire in the house, wedding material burnt

Shamli News: मकान में लगी आग शादी का सामान जला

Wed, 09 Apr 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fire in the house, wedding material burnt
झिंझाना। गांव भड़ी भरतपुरी में मंगलवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से साबिर के मकान में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जल गया। साबिर का परिवार घर पर ताला लगाकर चौसाना में बाजार से खरीदारी करने गया था। देर शाम को जब वे लौटे और ताला खोला तो मकान से आग की लपटें निकल रही थीं।
विज्ञापन

तेज वोल्टेज के कारण फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग लगने से फ्रिज, बेड, अलमारी, संदूक, कपड़ों से भरा बेड, लगभग 10 तोले चांदी, एक तोला सोना, 25 हजार रुपये नकद और जरूरी कागज जल गए। साबिर ने बेटी की शादी के लिए सामान इकट्ठा कर रखा था, जो आग से जल गया। ग्रामीणों ने मौके पर पर पहुंचकर छत को फाड़कर सबमर्सिबल पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से साबिर को सदमा पहुंचा और उसकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed