{"_id":"5de2b8ba8ebc3e54cd44ca39","slug":"fire-in-the-doctor-s-kitchen-due-to-gas-cylinder-leakage-shamli-news-mrt4563854135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर लीकेज होने से चिकित्सक की रसोई में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर लीकेज होने से चिकित्सक की रसोई में लगी आग
विज्ञापन
शामली में रसोई में आग लगने के बाद देखते परिवार के लोग।
- फोटो : SHAMLI
शामली। कैराना रोड स्थित गगन विहार में निजी चिकित्सक के घर में गैस सिलिंडर लीकेज होने से रसोई में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में चिकित्सक की पत्नी और बेटा झुलस गए। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सिलिंडर को रसोई से निकालकर मैदान में ले गए। इसके बाद रेत और पानी डालकर आग पर काबू पाया। चिकित्सक ने आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।
कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी वाला के पीछे गगन विहार में डा. देवेंद्र अरोरा परिवार सहित रहते है। कस्बा कैराना में बस स्टैंड के निकट क्लीनिक चलाते है। हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण शनिवार को चिकित्सक भी घर पर थे। पत्नी सविता, बेटा सुधांशु और वृद्ध माता शीला अरोरा भी मौजूद थे। दोपहर 12 बजे चिकित्सक की पत्नी रसोई में खाना बनाने के लिए आई थी। गैस सिलिंडर खाली होने पर उसने दूसरा सिलिंडर लगाया। जैसे ही चालू किया तो लीकेज होने के कारण सिलिंडर ने आग पकड़ ली। चिकित्सक की पत्नी शोर मचाते हुए रसोई से बाहर की तरफ भागी। देखते ही देखते आग पूरी रसोई में फैल गई। शोर सुनकर चिकित्सक और उनका बेटा सुधांशु भी पहुंचे। सविता और सुधांशु ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बुझने के बजाए फैलती गई। आग बुझाते समय सविता और सुुुधांशु मामूली रूप से झुलस गए। आग लगने से पूरे घर में धुआं ही धुआं फैल गया। सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह सिलिंडर को रसोई से निकालकर निकट के खाली प्लाट में डाला और उस पर पानी से भीगे हुए कपड़े आदि डालकर आग बुझाई। साथ ही लोगों की मदद से रसोई में लगी आग भी काबू पाया। डा. देवेंद्र ने बताया कि आग से रसोई का सारा सामान और बरामदे में रखा फ्रिज आदि जल गया। बरामदे की छत की पीओपी भी क्षतिग्रस्त हो गई। डा. देवेंद्र ने आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।
वृद्धा को मोहल्लेवासियों ने बाहर निकाला
जिस समय आग लगी, उस समय डाक्टर की मां शीला देवी घर के अंदर ही थी। पूरा घर धुएं में था और कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान लोगों की नजर डाक्टर की मां पर पड़ी तो उन्होंने गोद में उठाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
सिलिंडर फटने की आशंका से बनी रही दहशत
गैस सिलिंडर में लगी आग से लोगों में उसके फटने की आशंका के चलते दहशत बनी रही। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ लगी रही। सिलिंडर की आग बुझने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।