फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire broke out in the store of thread making factory

Shamli News: धागा बनाने की फैक्टरी के स्टोर में लगी आग

Mon, 19 Dec 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the store of thread making factory
शामली धागा फैक्टरी में आग लगने से जला समान। - फोटो : SHAMLI
धागा बनाने की फैक्टरी के स्टोर में लगी आग
विज्ञापन

शामली। कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में धागा बनाने की फैक्टरी के स्टोर में आग लग गई। आग लगने से करीब 12 लाख रुपये का कच्चा माल जल गया। फैक्टरी के सबमर्सिबल से पानी डालकर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। उधर, माजरा रोड पर कन्फेक्सनरी की दुकान में आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल ने पानी डालकर आग को बुझाया।
औद्योगिक क्षेत्र में राजीव सिंघल की टीसी टेक्सटाइल के नाम से धागा बनाने की फैक्टरी है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे स्टोर में रखे कच्चे माल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने फैक्टरी के सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक ने बताया कि आग से करीब 12 लाख रुपये का कच्चा माल जला है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है।
विज्ञापन

उधर, माजरा रोड पर रविवार रात करीब 12 बजे पीआरवी पर तैनात पुलिस ने एक कन्फेक्सनरी की दुकान से धुआं निकलता देखकर दमकल को सूचना दी। दमकल ने पानी डालकर आग बुझाई। एफएसओ आलोक सिंह ने बताया कि माजरा रोड पर दुकान में आग लगने की सूचना पर तत्काल दमकल की गाड़ी ने पहुंची और आग को बुझाया। समय रहते आग बुझने से दुकान में अधिक नुकसान नहीं हुआ। औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में आग लगने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed