{"_id":"67e1b3cfe40f0b3fa602164b","slug":"fire-broke-out-in-the-restaurant-due-to-furnace-explosion-a-major-accident-was-averted-shamli-news-c-26-1-sal1002-139113-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रेस्टोरेंट में भट्टी फटने से लगी आग, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रेस्टोरेंट में भट्टी फटने से लगी आग, बड़ा हादसा बचा
Tue, 25 Mar 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के धीमानपुरा स्थित रेस्टोरेंट में प्रथम तल पर रसोई में चाइनीज भट्टी फटने से आग लग गई। आग लगने से रेस्टोरेंट में आए लोगों में अफरा तफरी मच गई। दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
शहर के धीमानपुरा में विपिन कुमार निवासी काकानगर का रेस्टोरेंट है। सोमवार शाम करीब सात बजे चाइनीज भट्टी पर खाना बनाने के लिए कर्मचारी से जैसे ही चलाई तो उसका चूल्हा अचानक फट गया और रसोई की छत से जाकर टकराया। इस दौरान रसोई में आग फैल गई और धुआं भर गया। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन काबू नहीं पा सके। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया। जिस समय आग लगी, उस समय प्रथम तल पर ग्राहक नहीं थे। ग्राहक नीचे की तरफ थे। प्रथम तल पर धुआं भरने से दमकल कर्मियों व लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। धुआं निकालने के लिए दमकलकर्मियों ने सड़क की तरफ लगा बड़ा शीशा तोड़ा। इसके बाद राहत मिली। समय रहते आग लगने से बड़ा नुकसान होने से बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रसोई में गैस सिलिंडर, फ्रिजर, तैलीय पदार्थ और अन्य ज्वलनशील सामान रखे थे। वे आग की चपेट में आने से बच गए, वरना रेस्टोरेंट में आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।