फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   FIR registered against seven people for opening fire at a B.Tech student.

Shamli News: बीटेक के छात्र पर फायरिंग में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven people for opening fire at a B.Tech student.
थानाभवन। कस्बा थानाभवन में बाइक सवार बीटेक के छात्र कृष्णा पर फायरिंग और हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। हमले व फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला हाकिमान निवासी कृष्णा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दो साथियों इमरान व आमिर निवासी हसनपुर लुहारी के साथ कस्बा थानाभवन में बाइक से सिटी गार्डन से होते हुए जा रहे थे। आरोप है कि उज्जवल कश्यप, गौरव सैनी, सुहेल, राजकिशोर, शक्ति व दो अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया एवं अवैध हथियारों से जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की और उनका पीछा की उनकी पिटाई की।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए गए। यह वारदात आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवेचक विनोद राघव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed