{"_id":"69c83264aa63409fc906b476","slug":"fir-against-more-than-30-people-including-14-named-for-blocking-the-highway-shamli-news-c-26-1-sal1002-162319-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाईवे जाम करने पर 14 नामजद समेत 30 से अधिक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाईवे जाम करने पर 14 नामजद समेत 30 से अधिक पर प्राथमिकी
Sun, 29 Mar 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
शामली/बाबरी। गांव तलवा माजरा निवासी छात्र अभि की हत्या के विरोध में पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 14 नामजद समेत 30 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह जाम 26 मार्च को खेड़ी बैरागी मंदिर के पास लगाया गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि उनके परिवार के सदस्य की हत्या हुई है और अब उन्हीं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, जो न्याय के खिलाफ है। उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही है। 25 मार्च की शाम तीन माह पहले बाइक टकराने की रंजिश में गौरव, शिवा और रजत ने अभि की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात गोहरपुर मार्ग पर हुई थी। इसके विरोध में गुस्साए लोगों ने अगले दिन हाईवे पर जाम लगा दिया था, जिसे अधिकारियों के आश्वासन के बाद खोला गया। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी शिवा और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रजत अभी वांछित चल रहा है है।
बाबरी थाने के उपनिरीक्षक सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तलवा माजरा निवासी संदीप, सुभाष, रमेश, सुधीर, मदन, नरेंद्र, रामकिशन, रोहित, शोकिंद्र, प्रशिक्षित फौजी, तरुण, कुलदीप, आशु मलिक, महक सिंह समेत 15 अज्ञात और कुछ महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जाम के दौरान कई घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस में सवार मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
ग्रामीण कुलदीप सहित अन्य लोगों का कहना है कि उनके खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किया गया है और वे जल्द ही इस संबंध में एसपी से मिलेंगे।
आरोपियों की तलाश में दबिश जारी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फरार आरोपी रजत और तमंचा सप्लायर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शनिवार को कैराना, शामली और कांधला क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।