फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fine of Rs 6.24 lakh imposed on land owners in illegal mining case

Shamli News: अवैध खनन प्रकरण में जमीन मालिकों पर लगाया 6.24 लाख का जुर्माना

Tue, 26 Sep 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 26 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 6.24 lakh imposed on land owners in illegal mining case
कैराना। पांच दिन पहले एसडीएम व सीओ द्वारा रात में की गई छापेमार कार्रवाई के दौरान खादर क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध तरीके से रेत खनन मिला था। एडीएम के निर्देश पर खान विभाग ने दो जमीन मालिकों पर 6.24 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया हैं। जमीन मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन


19 सितंबर की देर रात एसडीएम स्वप्निल यादव व सीओ अमरदीप मौर्य ने सटीक सूचना पर गांव बसेडा व मंडावर के बीच यमुना नदी में अवैध खनन किए जाने की सूचना पर छापा मारा था। छापे की कार्रवाई से पहले खनन माफिया जेसीबी मशीन व रेत के वाहनों को लेकर मौके से फरार हो गए थे। एसडीएम ने लेखपालोंं से रेत चोरी करने और जमीन मालिकों की जांच कराई। जिसमें गांव मंडावर निवासी दिलशाना पत्नी राशिद और मुदी पत्नी शाहदीन निवासी गांव बसेड़ा की जमीनों से 1600 घन मीटर रेत चोरी किया जाना पाया गया। इसके अलावा खान अधिकारी बृजेश कुमार गौतम ने भी पहुंच कर अवैध खनन की जांच की थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि उनके द्वारा रेत चोरी करने व अवैध खनन करने की प्रारंभिक रिपोर्ट एडीएम संतोष कुमार को भेज दी हैं। खान अधिकारी बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि खनन वाली जमीनों की मालिक दिलशाना व मुदी पर खान विभाग ने 5 लाख 20 हजार की पेनल्टी व एक लाख 24 हजार की रॉयल्टी के तहत कुल 6 लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया हैं। उनकी ओर से दोनों जमीन मालिकों को नोटिस भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed