{"_id":"60bbc72d8ebc3e202717030b","slug":"fill-the-form-to-give-benefit-to-destitute-children-shamli-news-mrt5414560196","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश्रित बच्चों को लाभ देने के लिए भरवाए फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराश्रित बच्चों को लाभ देने के लिए भरवाए फार्म
विज्ञापन
निराश्रित बच्चों को लाभ देने के लिए फार्म भरवाए
शामली। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत महिला कल्याण विभाग, बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों ने गांवों में जाकर योजना की जानकारी दी तथा निराश्रित हुए बच्चों के फार्म भरे। टीम ने गांवों में आवेदन के साथ लगने वाले दस्तावेजों की जानकारी दी।
शनिवार को टीम शामली ब्लॉक के ग्राम कुड़ाना, कैराना के ग्राम तितरवाड़ा, ऊन के ग्राम ताना, पुरमाफी, अंबेहटा रिदान, थानाभवन के गांव हिरनवाड़ा तथा कांधला के ग्राम सुन्ना, डुंडू खेड़ा कोविड-19 में निराश्रित हुए बच्चों के भरण पोषण, शिक्षा व सुरक्षा के संबंध में दी जाने वाली आर्थिक सुविधा का प्रचार-प्रसार किया। साथ ही बाल सेवा योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र भरने में लगने वाले सभी दस्तावेजों की जानकारी दी। डीपीओ प्रसून राय ने बताया कि बच्चे व वर्तमान अभिभावक का फोटो, माता/पिता या दोनों जैसी भी स्थिति हो का मृत्यु प्रमाणपत्र, माता-पिता के आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र वर्तमान अभिभावक की बैंक पासबुक, कोविड-19 से संबंधित साक्ष्य आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को 49 ऑफ लाईन फार्म भरवाए गए हैं। शुक्रवार तक 94 बच्चों का ब्यौरा बाल स्वराज पर अपलोड किया जा चुका था।
अनाथ हुए बच्चों के घर पहुंचकर ली जानकारी
शामली। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर कांधला ब्लॉक के गांव लिसाढ़ में कोविड-19 महामारी के माता-पिता को खो चुके बच्चों के घर पहुंचकर जानकारी ली गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि घर पर तीन बच्चों, उनके मामा, मौसी-मौसा उपस्थित थे। घर पर मामा बच्चों की देखभाल के लिए रह रहे हैं। घर पर खाने के लिए राशन की व्यवस्था भी है। बड़े भाई ने बताया कि गांव स्थित केनरा बैंक से रुपये निकालने की समस्या है। प्रोबेशन अधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक से बात कर उन्हें जानकारी दी। बच्चों ने जो भी समस्या बताई, प्रोबेशन अधिकारी ने उसके निस्तारण का आश्वासन दिया।