फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fever spreading rapidly, not getting treatment

स्वास्थ्य अभियान: बुखार का बढ़ा प्रकोप, चिकित्सक की कमी जूझ रहे स्वास्थ्य केंद्र

Sun, 07 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fever spreading rapidly, not getting treatment
चौसाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को दवाई देते फार्मासिस्ट। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/बाबरी/चौसाना/कैराना। बारिश के मौसम में पिछले साल ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार का प्रकोप फैला था। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने सबक नहीं लिया। जिले के चौसाना, बाबरी व कैराना क्षेत्र में फिर से बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। 15 दिन से अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनमें 40 प्रतिशत से ज्यादा मरीज वायरल, मलेरिया, टायफाइड के आ रहे हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मासिस्ट मरीजों का उपचार करते मिले। कहीं स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा।
फार्मासिस्ट के भरोसे बाबरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
बाबरी- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिग्विजय सिंह का स्थानांतरण करीब आठ माह पहले जिला बलिया हो गया था। उनके जाने के बाद अभी तक किसी चिकित्सा प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है। पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट नितिन त्यागी ही मरीजों को दवा दे रहे थे। इस केंद्र पर क्षेत्र के गांव बाबरी, कैड़ी, हिरनवाड़ा, सूरजपुर, रघुनाथपुर, मजिदपुरा, भंदोड़ा, रायपुर, गोगवान जलालपुर, बुटराड़ा आदि गांवों के मरीज आते हैं। फार्मासिस्ट ने बताया कि शनिवार को 63 मरीजों को दवा दी गई। इनमें कई मरीज बुखार पीड़ित थे।
विज्ञापन

15 दिन में तीन गुना बढ़े मरीज, स्टाफ की कमी
चौसाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले करीब 15 दिन में मरीजों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। पहले मरीजों की संख्या 40-50 के आसपास रहती थी, लेकिन अब रोजाना 150 के करीब मरीज आ रहे हैं। हालांकि स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पीएचसी पर चिकित्सक अरविंद शर्मा और स्टाफ में रेशमा ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी पर चौसाना के अतिरिक्त क्षेत्र के गांव खोड़समा, भड़ी व जिजौला आदि से बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। पिछले साल भी इन्हीं गांवों में बुखार का प्रकोप ज्यादा रहा। मरीजों का कहना है कि 10-15 दिन तक दवा लेने के बाद भी बुखार से छुटकारा नहीं मिल रहा है। ऐसे मरीज करनाल व शामली के निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। चिकित्सक अरविंद शर्मा का कहना है कि केंद्र पर मरीजों की संख्या को देखते हुए स्टाफ की कमी है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।
मरीजों में 40 प्रतिशत बुखार के मरीज
कैराना। सीएचसी में कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पहले ओपीडी में मरीजों की संख्या 250-300 के आसपास रहती थी, लेकिन करीब दस दिन से मरीजों की संख्या रोजाना 400 से अधिक चल रही है। चिकित्साधिकारी डॉ. अंसार ने बताया कि 40 प्रतिशत मरीज बुखार के आ रहे हैं।

कोट
जिले में सीएचसी व पीएचसी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। केंद्रों पर तैनात चिकित्सक और स्टाफ को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांचकर उन्हें दवा उपलब्ध कराई जा रही है।-डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed