{"_id":"66fb2f4bffbb860753066145","slug":"fear-of-murder-of-missing-brother-complaint-to-dm-shamli-news-c-26-1-sal1002-129202-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लापता भाई की हत्या की आशंका, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लापता भाई की हत्या की आशंका, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। गांव पलठेड़ी निवासी इखलाक पुत्र इस्लाम ने तीन साल से लापता चल रहे अपने छोटे भाई सलमान की हत्या कर शव को छिपाने की आशंका जताई है।
इखलाक का आरोप है कि सलमान करीब तीन साल पहले अपने दोस्त जुनैद पुत्र ताहिर के साथ स्विफ्ट डिजायर लेकर ग्राम पंजीठ अपनी ससुराल में गया था। हां से सलमान अपनी पत्नी की बहन के ससुराल गांव गंदराव चला गया। वहां जाने के बाद सलमान की अपने साडू मेहताब से कुछ कहासुनी हो हुई थी। उसके बाद सलमान वहां से चला आया और अपने दोस्त जुनैद के साथ गांव दौलतपुर थाना गंगोह चले गए। इखलाख का कहना है वहां जाने के बाद से सलमान लापता है। जिसकी गुमशुदगी थाना गढ़ीपुख्ता में दर्ज है, लेकिन तीन साल के बाद भी सलमान का कुछ अता-पता नहीं है।
कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।