{"_id":"5d1a56d18ebc3e3cf3175ae2","slug":"fault-in-electricity-heat-in-patient-at-chc-shamli-news-mrt4311272193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली में आया फाल्ट, सीएचसी में गर्मी से मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली में आया फाल्ट, सीएचसी में गर्मी से मरीज बेहाल
विज्ञापन
- पंखे न चलने से सीएचसी की गैलरी में मरीज पसीने से तर बतर रहे
- बिजली के इंतजार में एक्सरे के लिए लाया गया युवक का शव एक घंटे तक कक्ष में रहा
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिजली में फाल्ट आने से करीब एक घंटे तक मरीजों का हाल बेहाल रहा। गैलरी तक में पंखे नहीं चलने से मरीज पसीने से तरबतर रहे। जेनरेटर से भी आधे हिस्से में ही बिजली पहुंच सकी। जिस कारण एक्सरे के लिए लाया गया शव भी कक्ष में एक घंटे तक रखा रहा।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक सीएचसी की बिजली में फाल्ट आ गया। जिससे सीएचसी के आधे हिस्से में बिजली गायब हो गई। ओपीडी में आए मरीजों की गर्मी में हालत खराब रही। जेनरेटर से ओपीडी की आधी गैलरी में पंखे चलते रहे तो दूसरी तरफ की गैलरी में पंखे बंद रहे। जिससे मरीज पसीने से तरबतर रहे। इस दौरान सीएचसी में गांव पुरमाफी से साहिल का शव एक्सरे कराने के लिए लाया गया था। बिजली न होने के कारण एक्सरे कक्ष में करीब एक घंटे तक शव एक्सरे के लिए रखा रहा। सीएचसी के अधिकारियों ने बिजली के मैकेनिक को बुलाकर बिजली का फाल्ट ठीक कराया। करीब 12 बजे बिजली चालू होने पर मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को राहत मिली। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि बिजली में फाल्ट की वजह से कुछ समय के लिए बिजली बाधित हो गई थी। बिजली मैकेनिक को बुलाकर फाल्ट को ठीक कराया गया। सीएचसी के जिस हिस्से में फाल्ट था, वहां पर जेनरेटर से भी बिजली नहीं पहुंच सकी थी।