{"_id":"67084201a4781cf3e306113b","slug":"father-lost-his-life-in-sons-deadly-attack-shamli-news-c-26-1-smrt1048-129832-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बेटे के जानलेवा हमले में चली गई पिता की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बेटे के जानलेवा हमले में चली गई पिता की जान
Fri, 11 Oct 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
शामली के रेलपार निवासी जयपाल का फाइल फोटो । संवाद
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में आठ दिन पहले 65 वर्षीय जयपाल कश्यप बेटे ने ही चाकू से हमला कर दिया था। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के मंझले पुत्र ने अपने बड़े भाई के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन तब से आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार पहले से दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।
मोहल्ला रेलपार निवासी जयपाल कश्यप (65) का दो अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे घर पर ही बड़े पुत्र संजय के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि संजय ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। मृतक के मझले पुत्र श्रवण की तरफ से संजय के विरुद्ध जानलेवा हमला में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान जयपाल की मौत हो गई। मेरठ से पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम को शव घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया बुजुर्ग की मौत संबंधी कागज अभी नहीं मिले है। कागज मिलने पर पहले से दर्ज किए गए जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट को हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शराब पीकर घर में अक्सर मारपीट व झगड़ा करता था आरोपी
श्रवण ने बताया कि उसका बड़ा भाई संजय शराब पीने का आदी है। वह शराब पीकर अक्सर में घर में गाली गलौज व मारपीट करता है। घटना वाले दिन भी उसने शराब पी रखी थी। पिता के शरीर पर चाकू के 10-12 हमले किए थे। इस दौरान वह पिता को बचाने पहुंचा तो आरोपी भाई ने चाकू व ईंट से वार करने की कोशिश की। उसने वहां से भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी थी।
मजदूरी करता है परिवार
मृतक जयपाल के तीन पुत्र व दो पुत्री है। सबसे बड़ा संजय, उसके बाद दो पुत्री अंजू व गीता, इसके बाद श्रवण और सबसे छोटा पुत्र करण है। संजय और दो बहनों की शादी हो चुकी है। श्रवण का कहना है कि उसके पिता पहले ट्रक चलाते थे। करीब 15 साल पहले ट्रक चलाना बंद कर दिया था। इसके बाद मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उसकी मां संतोष और उसके भाई भी मजदूरी करते हैं।
पूर्व में रिश्तों का कत्ल करने की ये हो चुकी घटनाएं
10 अगस्त की रात को झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव मंसूरा में इसराइल ने दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी नरगिस की गला काटकर हत्या कर दी थी।
12 अगस्त को मोहल्ला विवेक विहार में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर विकास उर्फ चीनू ने अपने पिता बैंक के सेवानिवृत्त मुख्य खजांची विनोद गुप्ता की सिर पर प्लास से कई वार कर हत्या की थी।
21 अगस्त की रात को चौसाना में सोबान ने अपनी मां साजो की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी।
11 जून को चौसाना के गांव बल्ला माजरा में 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने पिता फजलू रहमान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी।