फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers will lock Shamli sugar mill if sugarcane payment is not made

Shamli News: गन्ना भुगतान न होने पर शामली चीनी मिल की तालाबंदी करेंगे किसान

Tue, 26 Sep 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 26 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers will lock Shamli sugar mill if sugarcane payment is not made
शामली कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते किसान
शामली। गन्ना सहकारी समिति परिसर में किसानों का बेमियादी धरना 35वें दिन जारी रहा। धरनारत किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह से मिला। अपनी मांगों का ज्ञापन देकर कहा कि यदि किसानों की मांगों को सोमवार शाम तक पूरा नही किया गया, तो मंगलवार को दोपहर तीन बजे बाद शामली चीनी मिल की किसान तालाबंदी कर देंगे।
विज्ञापन

सोमवार को शामली गन्ना समिति परिसर में किसानों का बेमियादी धरना 35वें दिन जारी रहा। धरनारत् किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में पहुुुंचा। डीएम रविंद्र सिंह के स्थान पर एडीएम वित्त एव राजस्व संतोष कुमार को किसानों की मांगो का ज्ञापन दिया। एडीएम को दिए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि 21 सितंबर को किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने डीसीओ शामली को का कहा था कि चीनी मिलों को गन्ना भुगतान दिलाने के लिए बैंकर्स के साथ किसानों की बैठक कर लें। डीसीओ ने बैंकर्स के साथ बैठक का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन

एडीएम से पूछा कि चीनी मिलों और बैंकर्स की बैठक हुुई है, अथवा नही। ज्ञापन में चेतावनी दी कि किसानों के गन्ना भुगतान की समस्या का समाधान सोमवार की शाम तक समाधान नही हुआ तो मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद किसान शामली चीनी मिल की तालाबंदी करने को मजबूर हो जांएगे। किसानों का बेमियादी धरना में विनय कुमार झाल,देवानंद, बालेंद्र सिंह,विकास पंवार,अंकित पंवार,नेपाल सिंह,यमीन, संजीव कुमार, ओमवीर सिंह,चंद्रपाल सिंह, आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर डीसीओ विजयबहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल गन्ना विभाग के अफसरों की बैंकर्स के साथ बुधवार की शाम पांच बजे बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed