फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers will block roads today due to Bharat Bandh, police-administration alert

Shamli News: भारत बंद को लेकर आज किसान करेंगे चक्का जाम, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Fri, 16 Feb 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers will block roads today due to Bharat Bandh, police-administration alert
शामली। शुक्रवार को संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा के भारत बंद के किए गए आह्वान को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी तैयारी की हुई है। कार्यकर्ता झिंझाना में मेरठ करनाल हाईवे पर गाड़ी वाला चौराहे पर जाम लगाएंगे। साथ ही, तीन घंटे तक धरना दिया जाएगा। कार्यकर्ता शामली तहसील के सामने धरना भी देंगे। वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान कई सेवाएं बाधित होने की संभावना है। रेलवे स्टेशनों से लेकर बस स्टैंड पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन


उधर, किसान आंदोलन के चलते जिले में जहां कुछ फल और सब्जियां प्रभावित हो रही है। वहीं जिले के उद्यमी रिम धुरा, बर्तन, माचिस, पेपर, सरिया, गर्डर, बैट्री से लेकर अन्य सामान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों में नहीं भेज पा रहे हैं। 300 करोड़ से अधिक का कारोबार उद्यमियों का अभी तक बाधित हुआ है। वहीं किन्नू, अंगूर और सेब जिले में नहीं आ पा रहा है। फलों से लेकर सब्जियों के दामों में भी इजाफा हुआ है। उधर, किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे भी दिल्ली कूच करने को बाध्य होंगे। हालांकि जिले से कोई भी किसान दिल्ली नहीं जा सका।
विज्ञापन




आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन ने बताया कि पिछले तीन दिन से अधिक परेशानी सामने आ रही है। तीन दिन से ट्रक नहीं जा पा रहे हैं, कुछ गए थे, लेकिन किसानों के आंदोलन के कारण वापस लौटना पड़ा। तीन दिन में 300 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। इसके अलावा बकाया पेंमेंट भी उद्यमियों का अन्य प्रदेशों से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईए के पूर्व चेयरमैन अनुज गर्ग का कहना है कि माचिस, धूप बत्ती, चम्मच आदि अन्य प्रदेशों में नहीं जा पा रही है। कुछ गाड़ियां रास्ते में फंसी हुई हैं, क्योंकि सभी स्थानों पर हरियाणा से होकर जाना पड़ता है। फैक्ट्री में ही माल पड़ा है, प्रोडक्शन आधी हो गई है।

वहीं शामली मंडी के आढ़ती शाहिद अहमद और हसीन ने कहा कि आंदोलन के कारण किन्नू नहीं आ रहा है। किन्नू को वह पंजाब के अबोहर से लेकर आते हैं, मगर ट्रकों के फंसने के कारण माल प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा अंगूर की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। ट्रकों के गांवों से घूमकर आने के कारण दो से तीन हजार रुपये अधिक खर्च हो रहे हैं।

-आज दिया जाएगा धरना

भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक का कहना है कि किसानों की मांगों को लेकर 16 फरवरी को सुबह 11 बजे शामली में तहसील के सामने धरना दिया जाएगा। सरकार को किसानों की मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए। कहा कि 17 फरवरी को सिसौली में होने वाली पंचायत में भी आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

वहीं भाकियू के पश्चिम प्रदेश महासचिव कपिल खाटियान का कहना है कि मेरठ-करनाल हाईवे पर गाड़ी वाला चौराहे पर शुक्रवार को धरना दिया जाएगा। साथ ही मार्ग भी जाम किया जाएगा। हालांकि लोगों को परेशानी नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
इन्होंने कहा



किसान संगठनों ने एकजुट होकर 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। इस दौरान पुलिस मातहतों को अलर्ट किया गया है। यदि किसी ने कानून को हाथ में लेने का प्रयास किया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस प्रशासन की नौ टीमें भी संयुक्त रूप से गश्त करेंगी।

- संतोष कुमार सिंह, एडीएम शामली


पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। भाकियू के धरने के दौरान भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रहेगी। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। शहर के प्रमुख स्थानों पर भी अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे।



अभिषेक, एसपी


तीसरे दिन भी अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

-हरियाणा की ओर से आने जाने वाले वाहनों की हुई चेकिंग

शामली/कैराना। पंजाब हरियाणा से किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। हरियाणा की ओर से आने जाने वाले चौपहिया वाहनों को रुकवा कर पुलिस चेकिंग कर रही है। इसके अलावा जिलेभर में पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। हालांकि जिले से किसी भी किसान ने दिल्ली कूच नहीं किया। मगर अधिकारी किसान नेताओं पर नजर बनाए रहे।
किसानों के दिल्ली कूच की सूचना पर हरियाणा बार्डर पर पुलिस बल तैनात है। उच्चा अधिकारियों के आदेश पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर भी पुलिस अलर्ट है। गुरुवार को भी यमुना ब्रिज पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा की ओर से आने जाने वाले चौपहिया वाहनों को चेक किया गया। फिलहाल बॉर्डर से किसानों का कोई जत्था नहीं गुजरा है। एसपी का कहना है कि पुलिस को अलर्ट किया गया है। जीआरपी थाना पुलिस भी रेलवे स्टेशन पर अलर्ट रही। तीन अतिरिक्त जवान यहां पर तैनात किए गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने बताया कि अभी जिले से किसी भी किसानों ने ट्रेन से दिल्ली कूच नहीं किया।




-किसानों के साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आए सरकार



बैठक में किसानों ने जताया आक्रोश



शामली। सिंभालका गांव में भारतीय किसान संगठन की बैठक हुई, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी प्रदीप सिंह ने कहा कि सरकार ने दो साल पहले ही एमएसपी एवं किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लेने का वायदा किया था, मगर वह दावा झूठा साबित हुआ। इसलिए आज भी देश का किसान शांतिपूर्वक तरीके से धरना देना चाहता है। सरकार को किसानों के साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आना चाहिए। किसानों को भी शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन करना चाहिए। महासचिव मदनपाल खेड़ी ने कहा कि भारतीय किसान संगठन किसानों के साथ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश मिलते ही किसान भारी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे। । जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यपाल कश्यप ने भी विचार रखे। अध्यक्षता धर्मवीर चौधरी, संचालन महासचिव मदनपाल खेड़ी ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यपाल कश्यप, ब्रह्मपाल, संजय कुमार, संजीव प्रधान, नदीम खान, प्रवीण कुमार, राहुल, अरविंद आदि मौजूद रहे।



यह बोले किसान नेता...
उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो करेंगे दिल्ली कूच

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक का कहना है कि संगठन किसानों के साथ है। यदि आवश्यकता पड़ी तो दिल्ली कूच किया जाएगा। सरकार को किसानों को परेशान करना जल्द बंद करना चाहिए। मांगों को मान लेना चाहिए।

-आदेश मिलते ही होगा दिल्ली कूच

भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी का कहना है कि किसानों की सभी मांगे जायज हैं। एमएसपी की मांग पूरी नहीं की गई। सरकार को शांतिपूर्वक धरना देने जा रहे किसानों को दिल्ली तक जाने देना चाहिए। आदेश मिलते ही जिले के किसान भी यदि आवश्यकता पड़ी तो दिल्ली कूच करेंगे।




-20 को जिजौला में होगी महापंचायत



भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 20 फरवरी को जिजौला गांव में किसानों की महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें भारी संख्या में किसान भागीदारी करेंंगे। पंचायत की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed