फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers went for tractor rally

ट्रैक्टर रैली के लिए रवाना हुए किसान

Tue, 26 Jan 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers went for tractor rally
शामली कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में होने वाली परेड में सामिल होने के लिये जाते भाकियू कार् - फोटो : SHAMLI
ट्रैक्टर रैली के लिए रवाना हुए किसान
विज्ञापन

शामली, कांधला/गढ़ीपुख्ता। कांधला के दिल्ली बस स्टैंड से क्षेत्र के कई गांवों से किसान दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए अपने-अपने ट्रैक्टरों से रवाना हुए। इस दौरान आईजी रेलवे और एसपी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान संगठनों ने दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली का एलान कर रखा है। सोमवार को गांव हुरमंजपुर, कनियान, भारसी, भनेड़ा, एलम, नाला, डांगरौल से किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचे, जहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली बस स्टैंड पर आईजी रेलवे सतेंद्र कुमार व एसपी सुकीर्ति माधव, सीओ कैराना पुलिस और पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान सतबीर पंवार, डाक्टर विक्रांत जावला, भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार, अमरपाल भारसी, अरविंद पंवार, मौजूद रहे।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में भाकियू के संगठन मंत्री रणकुमार तोमर के नेतृत्व में ट्रैक्टरों पर किसान 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली मेें शामिल होने के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टरों पर तिरंगे झंडे एवं कृषि यंत्रों द्वारा सजावट की गई। इस दौरान कृष्णपाल, अंकुज चौधरी, प्रमोद उपाध्याय, संजीव, सुरेंद्र काला, सचिन पंवार, टोना, धर्मेंद्र, गुड्डू, रविंद्र, हर्ष पंवार, प्रेम सिंह आदि किसान रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed