फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers united for demands

एमएसपी गारंटी कानून बनाने, अग्नकिपथ योजना वापस लेने की मांग

Wed, 13 Jul 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers united for demands
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान यूनियन के कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
मांगों को लेकर किसान हुए एकजुट
विज्ञापन

शामली। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में एमएसपी गारंटी कानून बनाने और अग्निनपथ योजना वापस लेने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
मंगलवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर से मिले। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में अवगत कराया कि दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून की वापसी, बिजली कानून 2020 की वापसी, एमएसपी गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर 13 महीनों से किसान संगठन आंदोलन कर रहे थे। ज्ञापन में कहा कि सरकार द्वारा किसानों के साथ समझौता किए जाने के बाद तीनों कृषि कानून, बिजली बिल 2020 और पराली कानून वापसी की घोषणा की गई। एमएसपी गारंटी कानून समेत अन्य अवशेष मुद्दे पर किसानों से बातचीत कर एक कमेटी गठित करने का वादा किया गया था। समझौते एवं वादे के छह महीने बाद भी केंद्र सरकार ने कोई अमल नहीं किया है। किसानों के निजी नलकूपों पर जबरन बिजली का मीटर लगाया जाना बिजली बिल 2020 वापसी की घोषणा का उल्लंघन है।
विज्ञापन

ज्ञापन में एमएसपी गारंटी कानून, आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को मुआवजा और किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान ब्याज सहित, छुट्टा पशुओं से किसान की फसल बचाव एवं नुकसान होने पर मुआवजा, किसानों को करमुक्त डीजल, किसानों के ऋण और बिजली बकाया माफी किए जाने, मनरेगा को कृषि से जोड़ने, अग्निपथ योजना वापस लेने सहित कई मांगे की गई है। इस मौके पर जयपाल सिंह मलिक, ऋषि मलिक, जितेंद्र कुमार, कुलदीप, अमित, संजीव लिलौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed