{"_id":"650603b0d965fb2908024c54","slug":"farmers-stopped-work-on-bypass-of-meerut-karnal-highway-shamli-news-c-26-1-sal1002-9041-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसानों ने मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसानों ने मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास का काम रुकवाया
Sun, 17 Sep 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
शामली मेरठ करनाल हाईवे के गोहरनी पुल पर धरने पर बैठे गोहरनी के ग्रामीण व विधायक प्रसनन चौधरी
शामली। मेरठ करनाल हाईवे के गोहरनी पुल पर एक तरफ की सर्विस रोड के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को किसानों ने पुल के पास टेंट लगाकर धरना दिया। सर्विस रोड के दूसरी तरफ किए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। किसानों ने दोनों ओर का निर्माण कराए जाने की मांग की। इस दौरान विधायक प्रसन्न चौधरी भी किसानों के बीच पहुंचे और समर्थन दिया।
मेरठ- करनाल हाइवे का निर्माण कार्य टपराना- शामली बाईपास गोहरनी रेलवे पुल की एप्रोच रोड को छोड़कर पूरा हो चुका है। 30 सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। शनिवार को गोहरनी पुल के पास बाईपास पर किसान पहुंचे और आरोप लगाया कि बाईपास पर एक तरफ ही सर्विस रोड बनाई जा रही है, दूसरी तरफ सर्विस रोड नहीं बनाई जा रही। जिसके कारण किसानों को आवागमन में परेशानी होती है। मांग के बावजूद दूसरी साइड में भी सर्विस रोड नहीं बनाई जा रही है। गुस्साए किसानों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जल्द से जल्द सर्विस रोड के निर्माण की मांग उठाई। पता चलने पर डीएम ने पूरे मामले की जानकारी ली।
एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाइपास ऊंचा हाे जाने के बाद खेत ज्यादा नीचे हो गए हैं। किसानों को खेतों में आने जाने के चकरोड व रास्ता न होने से परेशानी को देखते हुए दूसरी तरफ भी सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, चंद्र बली, सुधीरकुमार, सुधीर निर्वाल, प्रमोद कुमार, विपिन कुमार, भूपेंद्र, विनाेद, आशीष, अमित, हरेंद्र निर्वाल, तेजेंद्र निर्वाल मौजूद रहे।