फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers started picketing, highway bridge construction stopped

हाईवे पर पुल का निर्माण रूकवाया, किसानों का अनिश्चितकालीन धरना

Sat, 18 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers started picketing, highway bridge construction stopped
कैराना में एनएच-709 एडी पर मवी के पास धरने पर बैठे ग्रामीण और किसान। - फोटो : SHAMLI
कैराना। राष्ट्रीय राजमार्ग 709 एडी पर गांव मवी के पास बनाए जा रहे पुल के विरोध में किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। किसानों ने पंजीठ रामडा चौराहे पर पुल व अंडरपास बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

पानीपत से हरिद्वार के कोटद्वार तक 709 एडी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं। जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी सड़क सहित पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य कर रही है। शुक्रवार को गांव मवी के पास पंजीठ चौराहा संघर्ष समिति के बैनर तले गांव पंजीठ, बुच्चाखेड़ी, झाड़खेड़ी मामोर, मवी, हैदरपुर, नगलाराई, रामडा, काकोर आदि करीब एक दर्जन गांवो के किसान व ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव पंजीठ व रामडा के सामने पंजीठ चौराहा से करीब एक दर्जन गांवों का आवागमन होता है। नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी मवी के पास एक पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे किसी भी गांव को फायदा नहीं होगा और पुल तीव्र मोड़ पर बनाया जा रहा है। इससे आए दिन दुर्घटना होने की आशंका है। ग्रामीणों ने कहा कि यह पुल पंजीठ चौराहे पर बनने से करीब एक दर्जन गांवों के किसानों व ग्रामीणों को फायदा होगा, दुर्घटना होने से भी बच सकती हैं। ग्रामीणों ने जीआर इंफ्रा कंपनी के पीडी बागपत, शामली एडीएम व अन्य जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक नेशनल हाईवे का निर्माण कराने वाली कंपनी पंजीठ चौराहे पर पुल का निर्माण नहीं शुरू नहीं कराया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान पहल सिंह सैनी, मैनपाल पंवार, संजय, रमेश प्रधान, बिल्लू प्रधान, अफसर, यामीन, प्रहलाद सैनी व अमित राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध के करने के बाद बनाया गया था कट
नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण शुरू होने के बाद पंजीठ चौराहे के पास कट नहीं बनाया गया था। उस दौरान भी ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कट बनवाने की मांग की थी। जिसके बाद नेशनल हाईवे का निर्माण करा रही जीआर इंफ्रा कंपनी के ठेकेदारों ने पंजीठ चौराहे पर ग्रामीणों के पार होने के लिए कट बना दिया था। पंजीठ निवासी पहल सिंह सैनी ने बताया कि नेशनल हाईवे के नक्शे में पंजीठ चौराहे पर कट भी नहीं दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कट को भी बंद कर दिया जाएगा। जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से लगाई थी गुहार
कई दिन पहले आसपास के गांवों के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मुजफ्फरनगर निवासी भाजपा के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मिला था। बताया गया कि संजीव बालियान द्वारा किसानों की शिकायत से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को मामले से अवगत कराने का आश्वासन दिया हैं।

पहले क्यों नहीं किया विरोध
जीआर इंफ्रा कंपनी के दो इंजीनियर किसानों के पास पहुंचे तथा उनकी समस्या जानी। जिसके बाद इंजीनियर ने किसानों से पूछा कि पुल का निर्माण कार्य शुरू होने पर विरोध क्यों नहीं किया गया। किसानों ने कहा कि जीआर इंफ्रा कंपनी के अधिकारियों ने उनको पानी की निकासी के लिए केवल अंडरपास बनाने की बात कही थी, लेकिन अब पंजीठ चौराहे पर पुल का निर्माण न कराकर करीब 600 मीटर पहले तीव्र मोड़ पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है।जो कि पूरी तरह गलत हैं। जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक निर्माण कार्य बंद कर दिया जाए। जिसके बाद कंपनी के इंजीनियरों ने निर्माण कार्य बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed