{"_id":"61be2e5ff5477e26a35e7194","slug":"farmers-standing-on-dharna-for-the-second-day-shamli-news-mrt569696955","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान
विज्ञापन
कैराना में हाइवे पर मवी के पास धरने पर बैठे ग्रामीण व किसान
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। राष्ट्रीय राजमार्ग 709 एडी पर गांव मवी के पास निर्माणाधीन अंडरपास व पुल के विरोध में क्षेत्र के कई गांवों के किसान व ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर दूसरे दिन भी डटे रहे।
पानीपत से खटीमा तक नेशनल हाईवे 709 एडी निर्माण कार्य जीआर इंफ्रा कंपनी कर रही है। कैराना क्षेत्र के गांव मवी के निकट बालाजी आईटीआई के सामने तीव्र मोड़ पर सर्विस रोड, अंडरपास व पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को गांव मवी के पास पंजीठ चौराहा संघर्ष समिति के बैनर तले गांव पंजीठ, बुच्चाखेड़ी, झाडखेड़ी, मामौर, मवी, हैदरपुर, नगलाराई, रामड़ा, काकौर आदि गांवों के किसान व ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। शनिवार को भी किसान धरना स्थल पर टेंट लगाकर कड़ाके की सर्दी में बैठे रहे।
किसानों की मांग है कि पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव पंजीठ के सामने पंजीठ चौराहे पर ही पुल व अंडरपास का निर्माण कराया जाए। किसान मेनपाल पंवार ने बताया कि पुल व अंडरपास का निर्माण करा रहे अधिकारी ही उनके पास आए हैं। अन्य कोई अधिकारी उनके पास नहीं आया। जब तक उनकी मांग के अनुसार पंजीठ चौराहे पर अंडरपास व पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। मौके पर गांव पंजीठ के ग्राम प्रधान अखलाक, मेनपाल पंवार, संजय चौहान, मुनव्वर, सरवर, प्रमोद सैनी, रामपाल, सत्यपाल, धर्मवीर, अमित, रामकुमार, शेर सिंह व गुलशन आदि मौजूद रहे।