{"_id":"64fb6bc0dab06132f20cdfd4","slug":"farmers-should-promote-co-cropping-and-natural-farming-of-sugarcane-shamli-news-c-26-1-smrt1047-8628-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसान गन्ने की सहफसली और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसान गन्ने की सहफसली और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे
Sat, 09 Sep 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के गांव नागल मे प्राकृतिक खेती कर रहे किसान के खेतो का निरीक्षण करते अपर मुख
शामली। कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक डाॅ. देवेश चतुर्वेदी ने गन्ने की सहफसली को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। बैंकों से ऋण सुलभता हेतु बैंकों से बैठक कर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए। एफपीओ इस्सोपुर टील फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के पांच शेयर धारकों को प्रमाण पत्र दिए।
शुक्रवार को थानाभवन लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में डाॅ. देवेश चतुर्वेदी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने एफपीओ के सदस्यों के साथ वार्ता की। इस मौके पर एफपीओ इस्सोपुर टील फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के पांच शेयर धारकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और उनके कार्यों की समीक्षा की। थानाभवन क्षेत्र के नांगल गांव और कृषि विज्ञान केंद्र में औद्यनिक प्राकृतिक खेती का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव ने गन्ने की सहफसली को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। बैंकों से ऋण सुलभता हेतु बैंकों से बैठक कर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने कृषि विभाग गेहूं एवं गन्ना उत्पादन में जनपद प्रथम स्थान, पराली पत्ती प्रबंधन में अवार्ड, इस्सोपुर टील बासमती कलस्टर के बारे में जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने एफपीओ के सदस्यों के साथ वार्ता की। एफपीओ के सदस्यों की ओर से अपनी समस्याओं में फिश मंडी की स्थापना, बैक से ऋण की सुलभता हेतु तथा अन्य प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने ब्लॉक थाना भवन के ग्राम नांगल में श्याम सिंह रोड के खेत पर प्राकृतिक खेती की तकनीकी की जानकारी ली। किसान के पूरे फार्म का निरीक्षण करके किसान की प्रशंसा की।
कृषक के खेत पर लीची के पौधे का रोपण किया गया। कृषकों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिए पर जाने पर जोर दिया। बाद में अपर मुख्य सचिव और डीएम रविंद्र सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में पौधरोपण किया। अपर मुख्य सचिव ने केंद्र पर एग्री ड्रोन का प्रदर्शन, अजोला उत्पादन इकाई का अवलोकन, गन्ने की प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया। देशी गाय एवं केंचुआ उत्पादन इकाई का अवलोकन के उपरांत बाद गन्ना स्वास्थ्य क्लिनिक का अवलोकन किया। मिलेट्स के व्यंजन को स्कूलों में मिड डे मील में प्रयोग करने हेतु दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ रंजीत सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ डॉ. अमरनाथ मिश्र, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मेरठ के प्रसार निदेशक जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी संदीप चौधरी मौजूद रहे।