फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers roared on Kalktret

कलक्ट्रेट पर गरजे किसान

Tue, 22 Dec 2015 12:36 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 22 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम  ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि गन्ना समिति में घोटाला करने वाले आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया तो भाकियू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को बारह बजे भाकियू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद निर्वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम भेजे ज्ञापन में भाकियू नेता ने गन्ना समिति में हुए घोटाला की जांच सही न होने का आरोप लगाया। ज्ञापन में गन्ना समिति पर ग्राम पावटी कलां के किसानों के वर्ष 2002- 03 में समिति के माध्यम से दया शुगर गागलहेड़ी को दिए गए गन्ने का भुगतान समिति को प्राप्त होने पर भी किसानों को नहीं दिया गया। समिति पर सारा रिकार्ड गायब करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


ज्ञापन में जानकारी दी कि समिति के दस्तावेज गायब कर रद्दी में बेचे जा रहे हैं। दोषी कर्मचारी खुलेआम घूम रहे हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि घोटाला करने वाले कर्मचारियों को जेल नहीं भेजा गया और मिल से किसानों का भुगतान नहीं दिलाया तो भाकियू कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आएंगे। मुख्यमंत्री के सामने भाकियू नेता विनोद निर्वाल, उदयवीर सिंह, जवाहर सिंह, रणधीर सिंह, सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में गन्ना समिति के डायरेक्टर पुष्पेंद्र निर्वाल, अजय पंवार, राजेंद्र निर्वाल, सुमित निर्वाल, उदयवीर सिंह चौधरी, जवाहर सिंह, जवाहर सिंह, रणधीर सिंह एवं पावटी कलंा के किसान मौजूद रहे।


आठ नमूने लिए
 शामली। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी  आनंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने थानाभवन में खाद एवं बीज की दुकानों पर छापेमारी करके खाद के आठ नमूने लिए । नमूनों को प्रयोग शाला में जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed