फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   farmers on road for rights

किसानों के हक के लिए सड़कों पर उतरे

Fri, 03 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 03 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
farmers on road for rights
सीओ को ज्ञापन देते भाकियू भानु गुट के लोग। - फोटो : अमर उजाला
शामली में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने तथा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सीओ सिटी को सौंपा गया।
विज्ञापन


शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक के नेतृत्व में किसानों ने शामली में गुरुद्वारा तिराहे पर प्रदर्शन किया। हंगामा करते हुए ट्रैफिक जाम कर दिया। करीब पौन घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद सीओ सिटी निशांक शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित तुरंत किसानों को दिलाया जाए। जिन किसानों का गन्ना मूल्य बकाया है, उनसे किसी भी प्रकार की सरकारी वसूली न की जाए। उनका उत्पीड़न भी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलहन फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए फसलों की जंगली जानवरों से सुरक्षा तारबंदी बाड़ के लिए किसानों को सब्सिडी दी जाए। गिरते भूजल स्तर को रोकने हेतु तालाबों की खुदाई कराई जाए तथा उनके स्थलीय निरीक्षण हेतु विशेष दस्ते का प्रत्येक जनपद में गठन किया जाए। 

60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके किसानों व कृषि मजदूरों को पेंशन दिलाई जाए। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ परिवार के मुखिया के साथ ही खेत में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दिलाया जाए। लोहिया ग्रामों में हो रहे विकास कार्यों की जांच हेतु विशेष कमेटी बनाई जाए।


इस दौरान लगे जाम के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण बच्चे, महिलाएं सभी परेशान नजर आए। मौके पर चौधरी अनिल मलिक, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह रोड, चौधरी सुरेशपाल, रकम सिंह, ठाकुर करन सिंह, डॉ. सत्यपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, प्रवीण, नईम राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed