फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers in focus, pain teased, promised

फोकस में रहे किसान, दर्द छेड़ा, वादा किया

Tue, 08 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 08 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers in focus, pain teased, promised
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। वेस्ट यूपी की लाइफ लाइन है गन्ना, और किसान हैं यहां की राजनीतिक धुरी। इसीलिए केंद्रीय गृहमंत्री ने भी किसानों को भरमाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। उन्हें मालूम था कि किसानों के बूते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूती मिल सकती है, लिहाजा उनका फोकस किसान हित, कृषि विकास और किसानों की समस्याओं पर ही रहा। 
विज्ञापन


कैराना में जनसभा के दौरान संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों के लिए खूब बातें कहीं। वादा भी किया कि जल्दी ही खाद के दाम आधे कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा ओलावृष्टि और बाढ़ के कारण फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा दिलाने संबंधी केंद्र की योजनाओं का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की जो समस्याएं हैं उनका समाधान भी हैं, मगर होगा तभी जब प्रदेश सरकार करना चाहे। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने ओलावृष्टि और बाढ़ से नष्ट हुई फसल की भरपाई के लिए तीन हजार करोड़ रुपये यूपी सरकार को दिए, मगर प्रदेश सरकार ने वह पैसा किसानों तक नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य हरियाणा में गन्ना मूल्य 310 रुपये प्रति कुंतल दिया जाता है और समय पर भुगतान होता है, मगर दुर्भाग्य है कि यूपी में किसानों को गन्ना मूल्य समय पर नहीं मिलता और किसानों को आंदोलन करना पड़ता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार के पास खजाने की कमी नहीं है, बस किसान हित में सोचने की इच्छाशक्ति चाहिए।


उन्होंने कहा कि जब वह यूपी में मुख्यमंत्री थे, तो कृषि वाहनों से अवैध वसूली पूरी तरह बंद करा दी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सीएम इमानदार हो जाए, तो पुलिस और अफसरों की हिम्मत नहीं कि बेइमानी कर दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed