फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers have high hopes from CM Yogi: Rakesh Tikait

किसानों को सीएम योगी से काफी उम्मीदें : राकेश टिकैत

Sun, 06 Feb 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers have high hopes from CM Yogi: Rakesh Tikait
शामली में भािकयू ​​जला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते राकेश ​​टकैत। - फोटो : SHAMLI
शामली। सीएम योगी के कार्यक्रम से ठीक पहले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामली पहुंचे। भाकियू के जिला कार्यालय पर उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम किसानों से बात नहीं कर रहे हैं। किसानों को सीएम योगी से काफी उम्मीदें हैं। भाजपा सरकार के नुमाइंदों को गांव गांव पहुंचकर किसानों से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन

सीएम योगी के गर्मी निकालने वाले बयान को लेकर भी राकेश टिकैत ने तंज कसा। कहा है कि योगी साहब ठंड करवा दें और बिजली का रेट कम कर दें, तब जाकर गर्मी खत्म होगी। भाजपा नेता शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य पर चर्चा करने की बजाय बेमतलब की बात कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर के कवाल कांड को लेकर भी राकेश टिकैत ने कहा कि गौरव और सचिन की मौत को भाजपा ने 2017 में भुनाया था। इस बार भी चुनाव में गौरव, सचिन की मौत को याद किया जा रहा है। अगर भाजपा सरकार को उनके परिवार से इतना ही लगाव है, तो वह उन्हें एमपी बनाएं। उनके परिवार वालों को एमएलसी बनाएं, ताकि उनका परिवार सशक्त हो सके। उसके बाद ही भाजपा सचिन और गौरव की बात करें।
विज्ञापन

राकेश टिकैत का कहना है कि लगातार भाजपा सरकार हरियाणा सरकार से तुलना करती है। हरियाणा में बिजली के बिल कम हैं, तो यूपी सरकार भी हरियाणा की तर्ज पर यूपी के किसानों को बिजली रेट में कटौती करें। हरियाणा सरकार की तर्ज पर ही किसानों को सम्मान दे। राकेश टिकैत ने ओवैसी को लेकर कहा कि ओवैसी एक बीमारी है। यह यूपी में कहां से आ गई। इस दौरान कुलदीप पंवार, भाकियू का पूर्व जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, कंवरपाल मालेंडी, विकास धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed