फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers have done their work by being half-naked

किसानों ने अर्द्धनग्न होकर किया योग

Thu, 22 Jun 2017 12:19 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers have done their work by being half-naked
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अर्द्धनग्न होकर एसटी तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम के कारण करीब डेढ़ घंटे तक शामली-मुजफ्फरनगर और शामली सहारनपुर मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई।    गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने और मध्य प्रदेश में आंदोलनरत  किसानों की हत्या पर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को  किसान विरोधी बताया। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब नौ बजे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शामली में     एसटी तिराहे पर इकट्ठा हुए। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए जाम   लगाकर नाराजगी जताई।  
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने अर्द्धनग्न होकर योग भी किया। भाकियू नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। मध्य प्रदेश में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों
विज्ञापन
विज्ञापन

पर गोलियां बरसा दी    गईं। वहीं, किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल     रहा और फसलों का वाजिब दाम भी नहीं मिल रहा है। 

 इन हालातों ने किसानों को बर्बादी के कगार पर ला         खड़ा   किया है। जाम लगाने की सूचना पर सीओ सिटी अशोक कुमार और आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।    इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, कुलदीप पंवार, विनोद निर्वाल, ओमबीर पटवारी, समीर खान, जितेंद्र, सुमित, शकील, प्रशांत मौजूद रहे। 


यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी 
एसटी तिराहे पर हंगामा प्रदर्शन के कारण शामली-मुजफ्फरनगर और शामली सहारनपुर मार्ग पर   यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप    हो गई। इस प्रमुख मार्गों पर    वाहनों  की लंबी कतार लग     गई। जाम में फंसे वाहनों से उतरकर यात्रियों को काफी दूर   तक पैदल चलना पड़ा। वहीं,   वाहनों में बैठे लोगों का बुरा हाल हो गया। उमस और गर्मी के कारण वाहनों में बैठे लोग पसीना-पसीना   हो गए। जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed