फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers got good price for 1509 Satha paddy

Shamli News: किसानों को 1509 साठा धान का मिला अच्छा भाव

Thu, 03 Aug 2023 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers got good price for 1509 Satha paddy
शामली। हरियाणा और वेस्ट यूपी की मंडियों में 1509 प्रजाति का साठी धान 3 हजार रुपये से लेकर 3400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। किसानों को दस हजार रुपये प्रति बीघा साठी धान की बिक्री होने से बल्ले बल्ले हो रही है। इस साल रिकार्ड तोड़ धान की उत्पादकता आई है
विज्ञापन

इस साल शासन ने सामान्य धान का मूल्य 2183, ग्रेड ए धान का मूल्य 2203 क्विंटल घोषित किया है। हरियाणा की करनाल, घरौड़ा यमुनानगर और गंगोह मंडी में 1509 प्रजाति का धान इस साल तीन हजार रुपये से लेकर 3400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, जबकि पिछले साल बासमती धान का भाव चार हजार प्रति क्विंटल रहा था। वेस्ट यूपी के शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत आदि जिले में बासमती धान की पैदावार ठीक-ठाक है।
विज्ञापन

शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर जिलों में धान की मंडियां न होने से यहां के किसान हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर आदि जिलों की मंडियों में अपना धान की फसल ले जाने को मजबूर हैं। हालांकि, सहारनपुर और गंगोह में धान की मंडियों में 1509 धान की प्रजाति का तीन हजार से लेकर 3400 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिल रहा है। थानाभवन क्षेत्र के याकूब पुर अंबेहटा निवासी प्रगति शील किसान संदीप कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व 1509 धान की प्रजाति 3200 रुपये प्रति क्विंटल बेची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ज्यादा आवक होने से बंद रही गंगोह की अनाज मंडी
शामली। सहारनपुर जिले के गंगोह मंडी के धान आढ़ती आशीष कुमार ने बताया कि पिछले साल साठी धान 1509 प्रजाति का धान तीन हजार रुपये से लेकर 3200 रुपये प्रति क्विंटल बिका है। वह किसानों से धान खरीदकर धान मिल को उठान करके भिजवा देते हैं। दो प्रतिशत मंडी शुल्क कमीशन मिलता है। गंगोह अनाज मंडी 1509 की ज्यादा आवक आने से बुधवार को मंनी में धान की खरीद बंद कर दी गई। बेचे गए धान का उठान के बाद 1509 की बृहस्पतिवार को बिक्री की जाएगी। बता दें कि जिले में बड़े स्तर पर धान की खेती होती है। इसमें 1509 किस्म अगेती होने के कारण जल्दी पक कर तैयार हो जाती है। अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। दूसरी ओर हरियाणा के करनाल जिले के घरोडा मंडी में कपयान से कटा धान 3100 रुपये से लेकर 3400 रुपये तक बिक रहा है।


- शासन मोटा धान खरीदता है, पैदा होता है बासमती धान
शामली। जिले में धान खरीद के सात केंद्र खोले गए हैं। आगामी एक अक्तूबर से केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी है। गन्ने की बेल्ट में धान की कम पैदावार होती है। शामली जिले में 22 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की पैदावार होती है। डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि जिले के ज्यादातर किसान बासमती धान की पैदावार होती है। करनाल, पानीपत की मंडियों में बेचने के लिए ले जाते हैं। मोटा धान बरेली लखनऊ, मुरादाबाद मंडल की पैदावार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed