{"_id":"6509f08ef20273566a0b71e7","slug":"farmers-from-shamli-and-muzaffarnagar-districts-won-in-the-state-level-sugarcane-competition-shamli-news-c-26-1-smrt1047-9181-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: राज्य स्तरीय गन्ना प्रतियाेगिता में शामली और मुजफफरनगर जिले के किसानों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: राज्य स्तरीय गन्ना प्रतियाेगिता में शामली और मुजफफरनगर जिले के किसानों ने मारी बाजी
Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
शामली। राज्य स्तरीय गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 में पेड़ी में शामली जिले के जोगेंद्र सिंह और युवा गन्ना किसान संवर्ग पौधा में मुजफ्फरनगर जिले के इंद्रराज रूप गांव की मनप्रीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त करके शामली और मुजफ्फरनगर जिले का नाम रोशन किया। विजेता किसानों को बाद में पुरस्कार राशि जिला मुख्यालय से प्रदान की जाएगी।
घोषित परिणामों में पेड़ी संवर्ग में शामली जिले के किसान जोगेंद्र सिंह ने प्रदेश में सर्वाधिक 1993.05 क्विंटल प्रति हेक्टेयर में उपज प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ड्रिप विधि से सिंचाई करने में मुजफ्फरनगर जिले के सुल्तानपुर गांव के खाईखेड़ी की ओर से 1979 क्विंटल हेक्टेयर उपज प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुजफ्फरनगर जिले के शोभाराम ढांसरी गांव निवासी ने 1475 क्विंटल हेक्टेयर उपज प्राप्त करके दूसरा स्थान और मुजफ्फरनगर जिले के कवाल गांव निवासी महेंद्र सिंह ने 1468 क्विंटल हेक्टेयर उपज प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
मंगलवार को लखनऊ गन्ना आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने प्रदेश स्तरीय गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 के पौधा- पेडी संवर्ग में किसानों की प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। युवा गन्ना किसान संवर्ग पौधा के तहत मुजफ्फरनगर जिले के इंद्रराज रूप गांव की मनप्रीत कौर पत्नी अमरजीत ने 1917 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं शामली जिले के वैभव निर्वाल ने 1827 क्विंटल हेक्टेयर उपज प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेड़ी संवर्ग में मुजफ्फरनगर जिले के रसूलपुर जाटान हरवीर आर्य ने 1640 क्विंटल हेक्टेयर गनना उत्पादन करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार विजेताओं को 15 हजार रुपये और दूसरे पुरस्कार विजेताओं को दस हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार विजेताओं को 7500 रुपये की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लखनऊ गन्ना विभाग मुख्यालय से प्रतियोगिता के परिणाम प्राप्त हो गए हैं।