फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers demand to stop illegal sand mining in Balheda

बल्हेडा में किसानों ने अवैध रेत खनन बंद कराने की मांग की

Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers demand to stop illegal sand mining in Balheda
कैराना में तहसील समाधान दिवस के दौरान बल्हेड़ा में रेत खनन की शिकायत करता किसान - फोटो : SHAMLI
बल्हेडा में किसानों ने अवैध रेत खनन बंद कराने की मांग की
विज्ञापन

शामली, कैराना। खेत की सफाई के नाम पर आवंटित 3 माह के पट्टे की आड़ में रेत खनन ठेकेदार पर किसानों ने अवैध रेत खनन करने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध रेत खनन बंद कराने की मांग की हैं।
शनिवार को गांव बल्हेड़ा व पठेड निवासी किसान महावीर, इरफान, सेठपाल व अमित आदि ने संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम संतोष कुमार को शिकायती पत्र दिया। किसानों ने बताया कि कैराना तहसील क्षेत्र के ग्राम बल्हेडा व पठेल यमुना नदी के किनारे पर स्थित है। सभी ग्रामीणों की कृषि भूमि यमुना नदी के किनारे पर हैं। बताया गया कि यमुना नदी में कई वर्षों से कुछ लोग नाजायज तरीके से प्रशासन को गुमराह करके खेत की सफाई कराने के नाम पर रेत खनन करने की अनुमति लेकर अवैध खनन करते हैं। जिसके चलते यमुना की गहराई उनकी तरफ हो रही है और यदि ऐसा ही रहातो बरसात के दिनों में यमुना का बंध टूट कर दोनों गांवों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब 15 दिन से कुछ रेत खनन माफिया ग्राम बल्हेड़ा की सीमा में से पोर्कलेन व जेसीबी मशीनों से दिन-रात अवैध रेत खनन करने में जुटे हुए हैं। किसानों ने अवैध रेत खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सांठगांठ के चलते खेत की सफाई कराने के नाम पर परमिशन
रेत खनन माफिया यमुना किनारे पर कुछ किसानों की ऐसी जमीनों की तलाश करते हैं, जिसमें बरसात के दिनों में पानी भर जाता हैं, लेकिन बरसात के बाद जैसे ही पानी उतरता हैं तो किसानों की जमीन में रेत इकट्ठा हो जाता है। खनन माफिया उस किसान के नाम पर प्रशासन से खेत की सफाई को 3 महीने की परमिशन करा लेते हैं। एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक किसान अपने खेत में जमा रेत को फावड़े से उठाकर बेच सकता है। बाकायदा इसके लिए किसान की ओर से खनन विभाग में राजस्व भी जमा कराना होता है। लेकिन खनन माफिया फावड़े से रेत उठाने की बजाय दिन-रात भारी-भरकम मशीनों से रेत खनन करते हैं। ऐसा नहीं कि पुलिस प्रशासन इससे अनजान है। सूत्रों की मानें तो पूरा खेल सेटिंग से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी ने डीएम-कमिश्नर को लिखा था पत्र
करीब एक सप्ताह पहले भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम व कमिश्नर को दोनों गांवो में चल रहे अवैध रेत खनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए पत्र लिखा था। वहीं शिकायत करने पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक भी अवैध रेत खनन पर रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed