फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers asked DCO, when will the dues of farmers be paid

Shamli News: किसानों ने डीसीओ से पूछा, कब तक होगा किसानों का बकाया भुगतान

Sun, 08 Sep 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 08 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers asked DCO, when will the dues of farmers be paid
शामली के गन्ना समिति कार्यालय में किसानो के धरने पर बोलते वक्ता । संवाद
शामली। सर्व खाप समन्वय किसान मंच की ओर से शामली गन्ना समिति कार्यालय परिसर में छठवें दिन भी किसानों का बेमियादी धरना जारी रहा। पांचवें दिन पांच किसान क्रमिक अनशन पर बैठे। धरने पर डीसीओ बकाया भुगतान के संबंध में जवाब नहीं दे पाए तो तीनों मिलों के अफसरों को बुलाया गया। लेकिन शामली के अलावा अन्य किसी मिल का अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शनिवार को क्रमिक अनशन पर सुरेंद्र आर्य, सुदेश निर्वाल, वीरसेन, अजित सिंह, बलराम सिंह अनशन पर बैठे। बाबा संजय कालखंडे ने धरने पर आए जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा से पूछा कि जिले की सभी चीनी मिलों की ओर से किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान कब तक दिलवाओगे। जिला गन्ना अधिकारी कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए। संजय कालखंडे ने जिले की तीनों चीनी मिल अधिकारियों को बुलाकर बकाया गन्ना भुगतान की वास्तविक स्थिति से किसानों को अवगत कराने की मांग की। इस दौरान सिर्फ शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान पहुंच पाए। थानाभवन और ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक नहीं पहुंचे। इस पर वक्ताओं ने कहा कि किसानों के सब्र का इम्तिहान न लिया जाए।
विज्ञापन

धरना स्थल पर बतीसा खाप के चौधरी शोकेंद्र सिंह, संजीव हसनपुर, सर्वखाप समन्वय किसान मंच के अध्यक्ष संजीव चौधरी, चोप सिंह, कमलराज, सतबीर सिंह, किरणपाल, मनोज, अनिल प्रधान, बिल्लु, रामशरण, प्रधान राजपाल सिह, रणपाल निर्वाल , विनोद, देवराज आदि मौजूद रहे। संचालन यशपाल सिंह शेखपुरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed