फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   farmers are suffered but not week

किसान परेशान हैं, मजबूर नहीं : जयंत

Thu, 26 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 26 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
farmers are suffered but not week
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
शामली में गन्ना मूल्य भुगतान न होने से गुस्साए रालोद नेताओं के निशाने पर केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार रही। शामली चीनी पर सुबह से शाम तक धरना-प्रदर्शन चला, जिसके बाद जिला गन्ना अधिकारी की ओर से बृहस्पतिवार को ही 21 करोड़ रुपये और 16- 16 करोड़ रुपये प्रति सप्ताह भुगतान करने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


अपर दोआब शुगर मिल शामली के गेट पर धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता रालोद नेता मुंशीराम पाल तथा संचालन योगेंद्र चेयरमैन, रंधावा मलिक ने किया। इस दौरान रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि किसान की दुर्दशा देखी नहीं जाती। केंद्र और प्रदेश की सरकार आंख मूंदे बैठी हैं, तभी तो आज किसान को अपनी मेहनत की कमाई मांगने के लिए भी सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रालोद हमेशा से किसान, मजदूर और व्यापारी के हित में संघर्ष करता रहा है। गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भी प्रदेश भर की चीनी मिलों पर धरना-प्रदर्शन इसी कड़ी में किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान परेशान है, मगर मजबूर नहीं। वह अपना हक लेना जानता है। इसलिए केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों को हल्के में न ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में इजाफा कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। इसके लिए प्रदेश भर में चक्का जाम और गुरिल्ला युद्ध लड़ने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। मुंशीराम पाल ने कहा कि किसान और मजदूर समझ चुके हैं कि कोई भी राजनीतिक दल उनकी चिंता नहीं करता, सिर्फ रालोद ही हर वर्ग का हितैषी है। 

राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, बलबीर सिंह मलिक, बाबू सिंह, मेरठ से आए राजेंद्र शर्मा, सुनील राठी, युवा रालोद प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र नरवार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, राव जावेद, राव दिलदार, कंवरपाल मालैंडी, अनवार चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, मास्टर जाहिद, विक्रांत उर्फ छोटा, चौधरी वाजिद अली, गठवाला खाप के बाबा श्याम सिंह, बाबा राजबीर सिंह, लाटियान खाप के बाबा रामपाल सिंह, बतीसा खाप से बाबा सूरजमल, बागपत से आए वीरपाल राठी, जिला पंचायत अध्यक्ष पति योगेश धामा, मोदीनगर से विधायक सुदेश शर्मा आदि ने भी विचार रखे। 


इस दौरान जिलाध्यक्ष शामली ऋषिराज राझड़, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अजित राठी, डॉक्टर राजकुमार सांगवान, रजनीश मलिक, तरसपाल मलिक, सतबीर पंवार, राममेहर राठी, मनोज  गुर्जर, परवेज अलीम, अजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी, विकास धीमान, नावेद मियां, सुखबीर सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed