{"_id":"603d3ae38ebc3eda746bf0a8","slug":"farmer-plowed-two-bigha-wheat-crop-shamli-news-mrt527869696","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने दो बीघा गेहूं की फसल जोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने दो बीघा गेहूं की फसल जोती
विज्ञापन
किसान ने दो बीघा गेहूं की फसल जोती
शामली, कांधला। गांव भभीसा निवासी किसान ने अपनी पांच बीघा गेहूं की फसल की ट्रैक्टर से जुताई करने पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब तक ग्रामीण किसान को रोक पाते, तब तक करीब दो बीघा फसल नष्ट हो गई थी।
रविवार की रात गांव भभीसा निवासी किसान सतबीर सिंह ट्रैक्टर लेकर अपने खेत पर गया। उसने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए अपने खेत पर खड़ी पांच बीघा गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करना शुरू कर दिया। यह देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसान को रोक दिया। किसान ने करीब दो बीघा फसल नष्ट कर दी।
किसान सतबीर का कहना है कि केंद्र सरकार किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है। गन्ने का भुगतान भी नहीं मिल रहा है। किसान की फसल का दाम भी उचित नहीं मिल पाने से किसान आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। उसने बताया कि अपनी फसल को नष्ट कर कृषि कानूनों का विरोध किया है।