{"_id":"69e2889f7df6d52bcc0093c7","slug":"farmer-killed-two-sons-injured-as-tractor-overturns-shamli-news-c-26-1-sal1002-163604-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, दो पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, दो पुत्र घायल
Sat, 18 Apr 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना में मेरठ करनाल हाईवे स्थित खेत जाते समय ट्रैक्टर पलटने से घायल हुए किसान के पुत्र। संव
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे से अगड़ीपुर जाने वाले लिंक मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर किसान वीरपाल सिंह (42) की मौके मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार उसके दो पुत्र घायल हो गए।
गांव सेवापुर निवासी किसान वीरपाल सिंह शुक्रवार को अपने पुत्रों 14 वर्षीय विशाल और 12 वर्षीय विशु के साथ गेहूं की कटाई के लिए खेत जा रहा था। अगड़ीपुर जाने वाले कट पर मुड़ते ही कुछ दूरी पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर गहरे खेत में गिरकर पलट गया। इस दौरान वीरपाल सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके दोनों पुत्र घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि मृतक के भाई की कुछ दिन पहले करनाल में ट्रैक्टर हादसे में मौत हो गई थी और उसके बच्चों की जिम्मेदारी भी वीरपाल ही संभाल रहा था। वीरपाल की मौत के बाद परिवार में पत्नी व तीन बच्चे रह गए हैं। किसान की मौत से परिजनों में गम का माहौल है और गांव में शोक छाया हुआ है।