{"_id":"634da44ed479363869539ace","slug":"farmer-assaulted-for-protesting-against-filling-water-in-paddy-crop-shamli-news-mrt609923679","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की फसल में पानी भरने के विरोध पर किसान से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की फसल में पानी भरने के विरोध पर किसान से मारपीट
विज्ञापन

शामली, कांधला। धान की फसल में पानी भरने का विरोध करने पर दो लोगों ने गांव गंगेरू निवासी एक किसान के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित किसान ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी किसान संजय ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने खेत पर धान की फसल काट रहा था। आरोप है कि पड़ोसी दो किसानों ने उसकी धान की फसल में पानी भर दिया। जिससे उसके धान की फसल बर्बाद हो गई। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो दोनों लोगों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। संजय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दूसरी ओर, क्षेत्र के गांव अट्टा निवासी कल्लू व उसकी पत्नी सुमन ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने गांव में परचून की दुकान खोल रखी है। आरोप है कि दो शराबी आए दिन उनकी दुकान पर पहुंचकर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें परेशान करते हैं। पुलिस ने दंपती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद