फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Extracted with beautiful floats procession

सुंदर झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा

Wed, 06 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 06 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Extracted with beautiful floats procession
शामली माजरा रोड पर महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज जयंती समारोह में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
गढ़ीपुख्ता। महर्षि कश्यप व महाराजा निषादराज की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में श्री महर्षि कालू बाबा मंदिर में सुबह नौ बजे हवन कीर्तन किया गया। कश्यप समाज की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाद में शोभायात्रा निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा श्री महर्षि कालूबाबा मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार से होकर निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे व करनाल से आई भंगड़ा ढोल पार्टी का आकर्षण रहा।

इस दौरान श्री महर्षि कश्यप, महाराजा निषादराज, कालूबाबा, भारत माता, भोला-पार्वती, राधा-कृष्ण, जय सीता राम, सरस्वती माता, बालाजी महाराज आदि झांकियां निकाली गई। जिसमें युवाओं ने देशभक्ति व धार्मिक गीतों पर डांस किया। जिला पंचायत सदस्य शेरसिंह राणा ने कश्यप समाज के लिए मंदिर की भूमि में चार कमरे बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन


उधर, थानाभवन चेयरमैन संजय शर्मा ने कालूबाबा मंदिर में अधूरे काम के लिए सीमेंट व सरिया देने की घोषणा की। इस दौरान जगबीर, महीपाल, पूर्व प्रधान सरजीत, चमनलाल, धूम सिंह कश्यप, रमेश कश्यप, अतर सिंह कश्यप, श्याम सिंह, चंदर कश्यप, धर्मवीर कश्यप, दीपक, अमित, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed