{"_id":"671aa12eb92f2ff2bf0bc024","slug":"extortion-demanded-from-businessman-panic-among-family-members-shamli-news-c-26-1-sal1002-130668-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: व्यापारी से मांगी रंगदारी परिजनों में बनी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: व्यापारी से मांगी रंगदारी परिजनों में बनी दहशत
Fri, 25 Oct 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव नाला निवासी व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी को तीन दिन पहले अलग-अलग दिन में धमकी भरे दो पत्र मिले हैं। पत्र में रकम न देने पर बीएससी में पढ़ने वाली बेटी को अगवा कर गोली मारने की धमकी दी गई है। अब छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। दहशत जदा व्यापारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गांव नाला निवासी राजेन्द्र ने थाने पर तहरीर देकर बताया उसने गांव में मकान के बाहर जनरल स्टोर की दुकान कर रखी है उसकी पुत्री बड़ौत डिग्री काॅलेज में बीएससी की छात्रा है। 20 व 21 अक्तूबर को दो अलग- अलग पत्र उसकी दुकान के दरवाजे में लगे हुए मिले। पत्र में उसकी लड़की को बडौत से अगवा करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये लेकर मेरठ रेलवे स्टेशन नंबर दो पर 21 अक्तूबर शाम पांच बजे पहुंचने का समय दिया गया।
पीड़ित का कहना है कि उसने पहले तो इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन 21 अक्टूबर को फिर उसे एक पत्र मिला, जिसमें उसकी लडकी की जान की सलामती के लिए पांच लाख रुपये लोनी रेलवे स्टेशन नंबर दो पर लेकर आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
रुपये नहीं देने पर बेटी को अगवा कर गोली मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अपने मकान के आस पास सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए।
पीड़ित का कहना है कि धमकी भरे पत्र मिलने के कारण उसका परिवार भयभीत है और उसकी पुत्री अपना शिक्षण कार्य ग्रहण करने के लिए अपने काॅलेज नहीं जा पा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
वहीं सीओ कैराना श्याम सिंह का कहना है कि अभी यह मामला जानकारी में नहीं है। इस मामले की जानकारी ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।ट