{"_id":"592878a34f1c1b60115375c8","slug":"expensive-check-free-in-government-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी जांच सरकारी अस्पताल में निशुल्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी जांच सरकारी अस्पताल में निशुल्क
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
health
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 22 प्रकार की जांच कैराना के सरकारी अस्पताल में निशुल्क शुरू हो गई है।
कुछ माह पूर्व सरकारी अस्पताल का आलम यह था कि छोटी सी बीमारी में ब्लड की जांच के लिए मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में जाना पड़ता था। मगर, अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार शुरू हो गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड जांच की सुविधा हो गई है। कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सलीम ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत रविवार को छो़डकर प्रतिदिन लिपिड प्रोफाइल ( ब्लड में कोलेस्ट्राल की जांच ), सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट), आरएफटी (यूरिनरी सिस्टम टेस्ट), केएफटी( किडनी फंक्शन टेस्ट), एलएफटी (लीवर फंक्शन टेस्ट) और टीएफटी (थाइराइड टेस्ट), ब्लड शुगर, ब्लड यूरिया, पेनक्रियाज आदि 22 तरह की महंगी जांच निशुल्क की जा रही हैं। मरीज को इसके लिए केवल एक रुपये की पर्ची बनवानी पडे़गी। जांच प्रदेश
विज्ञापन
सरकार द्वारा लखनऊ में नियुक्त पैथलाजी कंपनी द्वारा कराई जा रही हैं।
डाक्टर सलीम ने बताया कि इसके अलावा तेज गर्मी में बच्चो में दिमागी बुखार का प्रकोप बढ़ जाता है। जिसके लिए 25 मई तक गांव-गांव में एक साल से 15 साल तक के बच्चों को टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि अपने बच्चों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण जरूर कराएं।