{"_id":"609585578ebc3e80d1518900","slug":"exercise-of-setting-up-oxygen-plant-in-the-district-intensified-shamli-news-mrt537445441","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद तेज
विज्ञापन
जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद तेज
शामली। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिला मुख्यालय पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा और भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने अपनी निधि से 50- 50 लाख रुपये जारी करने के लिए डीएम जसजीत कौर को एक पत्र लिखा है।
बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला मुख्यालय पर आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा और भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अपनी विधायक निधि से 50-50 लाख रुपये की धनराशि जारी करने के लिए डीएम शामली जसजीत कौर को पत्र लिखे हैं। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने 50 लाख रुपये तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय पर एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने हेतु व इसके अतिरिक्त छह लाख रुपये ऑक्सीमीटर खरीदने के लिए धनराशि स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बृहस्पतिवार को कोविड जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए दिए 51 लाख रुपये का पत्र डीएम जसजीत कौर को दिया है। विधायक की ओर से जानकारी दी गई हैै कि ऑक्सीजन उपलब्ध कराने हेतु 51 लाख रुपये की धनराशि में 40 लाख रुपये ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना 11 लाख रुपये ऑक्सीजन कसंट्रेटर को तत्काल खरीदने के लिए दिए। जिससे शामली में ऑक्सीजन की कमी ना हो।
विज्ञापन
दस आक्सीफ्लो मीटर स्वास्थ्य विभाग को सौंपे
शामली। बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए डीएम जसजीत कौर ने 10 आक्सीफ्लो मीटर स्वास्थ्य विभाग को दिए। ताकि उक्त मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर में लगने वाले उपकरण की कमी को देखते हुए फ्लोमीटर उपलब्ध कराए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि एल 2 व प्राइवेट हॉस्पिटल में बेहतर उपचार दिया जाए। जनपद में ऑक्सीजन व फ्लोमीटर कोई कमी नहीं है। हॉस्पिटल में उपलब्ध सभी उपकरणों को शत प्रतिशत क्रियाशील रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हर गांव में आक्सीफ्लो मीटर उपलब्ध कराए जाएंगे
शामली। आक्सीजन नापने के लिए हर गांव में आक्सीफ्लो मीटर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिले के जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों, सामाजिक संगठनों और शहर के जिम्मेदार लोगों से अपील की है कि कोरोना काल में एक दूसरे की मदद करें। आक्सीजन प्लांट लगाने में सहयोग करें। शामली इंडस्ट्रियल मैनुफेक्चुरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि आक्सी कंसल टेंटर होम आइसोलेशन के लिए लोगों का उपलब्ध कराया जाएगा।
दो आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कंपनियों की तलाश की जा रही है। कंपनियों मेें उद्यमियों की ओर से बातचीत की जा रही है। - जसजीत कौर डीएम शामली।