निशुल्क चिकित्सा शिविर मे 350 मरीजों की जांच
शामली। नामदेव युवा जन कल्याण समिति की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर में 350 मरीजों की जांच की गई। बुधवार को शहर के टंकी रोड स्थित शिवशक्ति वाटिका में नामदेव युुवा जनकल्याण समिति की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर में 350 मरीजों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी हनुमानधाम के प्रधान सलील द्विवेदी, शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविद संगल, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक ने दीप प्रज्वलित करके किया। शिविर में मां सावित्री अस्पताल के डाक्टर रीतिनाथ शुक्ला, महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर नीलम शुक्ला, दंत रोग विशेषज्ञ डाक्टर शिल्पा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर वाजिद अली ने 350 मरीजों की जांच की। मरीजों की जांच के बाद दवाई लेने के लिए सुझाव दिए। इस मौके पर रामकिशन, उत्तम नामदेव, अनुज नामदेव, प्रभाकर नामदेव, संजय कुमार, डाक्टर पवन जागिड़, मदन, राहुल बेदी, संदीप नामदेव का आदि शिविर में सहयोग रहा।