{"_id":"589614f74f1c1b313de85869","slug":"evm-ke-paryog-ka-parshikshan-diya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारियाें और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। दो पालियों में ईवीएम के प्रयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। मॉक पोल और ईवीएम को सील करने और खराब होेने पर उसकी सूचना देने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक, डीएम, एसडीएम और आरओ ने प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया।
शनिवार को वीवी इंटर कालेज में सुबह दस से लेकर दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मचारियों को समय पर मतदान कराने, गैरहाजिर मतदान कर्मचारियों पर नजर रखने, मतदान के दिन ईवीएम के प्रशिक्षण और तकनीक की जानकारी दी गई। इस मौके पर डीएम सुजीत कुमार, सीडीओ यशु रूस्तगी, डीडीओ बलराम कुमार, ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक बलीराम वर्मा मौजूद रहे।