फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Everywhere there was chanting of Bam, Bam-Bam.

Shamli News: हर ओर बोल बम, बम-बम का जयकारा

Sat, 27 Jul 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 27 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Everywhere there was chanting of Bam, Bam-Bam.
शामली। जिलेभर में चारों ओर अब बम-बम का जयकारा है। मार्गाें पर केसरिया सैलाब के साथ बोल बम, बम-बम के जयघोष के साथ शिवभक्तों ने जल लेकर अपने अपने गंतव्य की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। शुक्रवार से बाइकों से कांवड़ और जल लेकर जाने वाले शिवभक्तों ने हरिद्वार जाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आगामी 2 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व है। 22 जुलाई से जिलेभर में कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। कांवड़िये बोल-बम, बम-बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं। शहर के कैराना रोड, झिंझाना करनाल मार्ग से होकर शिवभक्त जा रहे हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर फव्वारा चौक, वर्मा मार्केट के सामने, धीमानपुर फाटक, रेलवे रोड, सहारनपुर मुजफ्फरनगर तिराहे पर फोर्स तैनात की गई है। बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी कांवड़ लाकर भगवान शिव का गुणगान करते हुए चल रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, देर शाम एसपी राम सेवक गौतम ने फव्वारा चौक, कैराना में कांवड़ मार्गों का जायजा लिया। मातहतों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी के किशोर पहुंचे कांवड़ लेकर
भिवानी के छह किशोर भी परिवार में सुख शांति के लिए हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे। कहा कि पिछले दो साल से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। 2 अगस्त को भिवानी में जाकर जलाभिषेक करेंगे।


दो-दो भाई कंधे से कंधा मिलाकर ला रहे 120-120 किलो की कांवड़
कोई शादी तो कोई माता पिता की सुख-शांति के लिए ला रहा कांवड़
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
शामली। शहर से होकर निकलने वाले कांवड़ियों में कोई माता पिता की सुख-शांति के लिए कांवड़ लेकर आने वाला मिल रहा है तो कोई शादी न होने पर कांवड़ ला रहा है।

शुक्रवार को शहर में कई कांवड़ जोड़े में देखने को मिली। जिसमें कोई 121 किलो गंगाजल तो कोई 151 किलो गंगाजल लेकर हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए। वर्मा मार्केंट के पास दो सगे भाई कंधे से कंधा मिलाकर 120 किलो जल लेकर मिले। पूछने पर बताया कि वह हरियाणा के चरखरी-दादरी के रहने वाले है। बड़े का नाम शिवेंद्र व छोटे का नाम देवेंद्र है। उन्होंने यह कांवड़ अपने माता पिता की सुख-शांति के लिए लेकर आए है। वहीं दूसरी कांवड़ मामा और फूफी के दो भाई कंधे से कंधा मिलाकर 151 किलो जल लेकर अपने गांव संभालका जाते हुए मिले, पूछने पर बताया कि वह शादी के लिए कांवड़ लेकर आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed