फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Every day a family from the village sends food to the protesting farmers.

Shamli News: हर रोज गांव से एक परिवार भेजता है धरनारत किसानों के लिए खाना

Fri, 25 Oct 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 25 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Every day a family from the village sends food to the protesting farmers.
बाबरी। 48 दिन से भाज्जू कट की मांग को लेकर किसान धरनारत है। इस दौरान भाज्जू गांव के ग्रामीणों ने भी एकजुटता का परिचय दिया है। हर रोज गांव के एक घर से धरने पर बैठे लोगों के लिए खाना भेजा जाता है।
विज्ञापन


धरने के संयोजक और ग्रामीण ग्राम प्रधान बोबी कुमार, भाकियू के ग्राम अध्यक्ष नरेशपाल, शिव कुमार, लक्खीराम, शीशपाल, सतपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सुभाष आदि ने बताया कि हर रोज 100 से 150 किसान धरने पर बैठते हैं। बारी-बारी से गांव के एक घर से किसानों के लिए खाना भेजा जाता है। एक दिन पहले ही ग्रामीण खुद तय कर लेते हैं आज उन्हें खाना धरना स्थल पर भेजना है। सुबह, दोपहर और शाम तीन समय खाना भेजा जाता हे। आसपास क्षेत्र के किसान भी धरने में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। बताया कि रात में 15 किसानों की ड्यूटी धरनास्थल पर लगाई जाती है।
विज्ञापन


शामली के भाज्जू में कट की मांग को लेकर हाल ही में हुई कुछ पंचायतें और वार्ता
: 9 अगस्त भाज्जू कट से लेकर बुटराडा तक किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च
: 10 सितंबर को भाज्जू कट पर हुई पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हुए थे।
: 14 सितंबर को किसानों की एडीएम संतोष कुमार से वार्ता हुई
: 15 अक्तूबर को किसानों की एडीएम से भाज्जू के स्कूल में वार्ता हुई जो विफल रही
: दिसंबर 2023 में कलक्ट्रेट में किसानों ने दिया धरना।
: 9 सितंबर: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने डीएम रविंद्र सिंह और एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता की।
12 सितंबर 2023 : एडीएम से किसानों ने कलक्ट्रेट में वार्ता की

आसपास गांव के ग्रामीणों ने भी लिया भाग
बाबरी। महापंचायत में भाज्जू गांव के किसानों, ग्रामीणों के अलावा भिक्का माजरा, खेड़ी पट्टी, आदमपुर, भनेड़ा जट, चुनसा , कुरमाली आदि गांव के लोगों ने भी भाग लिया। सभी ने एक सुर में कहा कि वह भी किसानों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed